फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heart attack patient dies in medical college, family accuses doctor of negligence

Lalitpur News: हार्ट अटैक के मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाए लापरवाही का आरोप

Mon, 02 Mar 2026 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heart attack patient dies in medical college, family accuses doctor of negligence
मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को दिया शिकायती पत्र, महरौनी से रेफर होकर आई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हार्ट अटैक का शिकार हुई एक महिला की मेडिकल कॉलेज के सीसीयू वार्ड में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा महरौनी निवासी इस्लाम खान ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी मां इसीदन को सीने में दर्द हुआ था। इस पर उन्होंने इलाज के लिए महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उसकी मां को हार्ट अटैक होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

यहां इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज के ही सीसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया। भर्ती के बाद कोई चिकित्सक उनके मरीज को देखने के लिए नहीं आया। वार्ड में तैनात मेडिकल स्टाफ ने चिकित्सक को कई बार फोन किया लेकिन चिकित्सक नहीं आए। थोड़ी देर बाद इमरजेंसी वार्ड से एक चिकित्सक आए लेकिन तब तक उसकी मां की मौत हो गई। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की लापरवाही से उसकी मां की जान चली गई। प्रार्थना पत्र लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed