फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   health workers

संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए

Sun, 21 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
health workers
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को सौंपे गए ज्ञापन में संविदा कर्मियों को नियमित करने, एनएचएम योजना में आउटसोर्सिंग के जरिये भर्तियों पर रोक लगाने, प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की प्रक्रिया खत्म करने, समान शिक्षा परंतु असमान वेतन की खामियों को दूर करने, पीएफ की सुविधा देने आदि की मांग की गई। संगठन ने 21 फरवरी से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस दौरान संविदा कर्मी 21 से 27 फरवरी तक एक घंटे अधिक राजकीय कार्य करेंगे। 29 फरवरी से 05 मार्च तक कर्मचारियों द्वारा सेवाकाल के प्रारंभ में एक घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 6 से 12 मार्च तक समस्त कर्मी काला फीता बांधकर काम करेंगे। 13 मार्च से पूरे प्रदेश के संविदाकर्मी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डा. रोहित सहाय, नीरज कुमार दुबे, नितिन जैन, निशा सचान, गीता चौहान, वर्षा विलियम, ज्योति सेन, नीलम, पूनम सिंह, ज्योति, प्रियंका आनंद, ज्योति थामस, पूजा तिवारी, आरती, रिजु दुबे, रामकुमारी, देवेंद्र कुमार, बसंत कुमार पाराशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed