फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   He consumed sulphas and died after not being given money for alcohol

Lalitpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर खा लिया सल्फास, मौत

Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
He consumed sulphas and died after not being given money for alcohol
- ललितपुर के सिलगन का रहने वाला है युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शराब के लिए रुपये न देने पर गुस्साए युवक ने सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

ललितपुर के कोतवाली थानांतर्गत गांव सिलगन निवासी रज्जू का पुत्र लक्ष्मण (35) शराब पीने का आदी था। परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर में लक्ष्मण ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब पिता ने इन्कार कर दिया तो वह वाद-विवाद करके घर से चला गया। कुछ देर में वह घर आया और बताया कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। जब तक परिजन घरेलू उपचार शुरू करते, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे ललितपुर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed