फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hathsash ki ghatna mai jo dosi hoga, karvhayi hogi

हाथरस की घटना में जो दोषी होगा, कार्रवाई होगी : गिरीश चंद्र

Sat, 03 Oct 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
hathsash ki ghatna mai jo dosi hoga,  karvhayi hogi
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए ललितपुर आए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि मंत्री, विधायकों की प्रशासन में बात सुनी जा रही है और अधिकारी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका आरोप है कि पहले की सरकारों में विधायक और सांसद का गुंडों, बदमाशों व अपराधियों को संरक्षण मिलता था, अब ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोशाला में किसी का प्रवेश वर्जित नहीं है। सीएमओ के 1.87 लाख रुपये के घोटाले के मामले में उन्होंने कहा कि घोटाला हुआ तो सुविधा कैसे मिल रही है कहकर बात टालते नजर आए। वहीं अन्य घोटालों के मामले में भी प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी विभागों में काम हो रहा है। कोरोना से सरकार के मंत्री की मौत के मामले में कहा कि वह बीमार थे, वह अधिक रुप से संक्रमित हो गए थे। जिन्होंने सतर्कता बरती है और समय से उपचार कराया है, वह ठीक भी हुए हैं। उधर, विकास कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां रिकवरी रेट 70 से 75 प्रतिशत तक है, यह गाइडलाइन का पालन करने का ही परिणाम है कि हम कोरोना से विजय की ओर अग्रसर हैं। जो विकास के काम रुके हुए थे, उनके लिए शासन से शर्तों के साथ छूट दी गई है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग व अन्य लोगों ने अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed