फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Har Har Mahadev echoed in the temples, devotees performed Rudrabhishek

Lalitpur News: मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

Tue, 13 Aug 2024 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev echoed in the temples, devotees performed Rudrabhishek
ललितपुर। सावन के चौथे सोमवार पर मंदिरों में पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजता रहा। सुबह से ही भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सीतापाठ हजारिया महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने शिवजी पर गंगाजल अर्पित करते हुए भावविभोर होकर खूब नृत्य किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। सुबह पं. प्रमोद लिटौरिया ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। नेहरू नगर में रेलवे क्वार्टरों के पास सरला बिहार कॉलोनी में स्थित जय बाबा अमरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिवलिंग पर रोली, चंदन, बेलपत्री व फूल चढ़ाए। फिर गाजे-बाजे के साथ आरती की। महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया।

भोले की भक्ति है बड़ी निराली : स्वामी चंद्रेश्वर गिरी
ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्रमहायज्ञ में सावन के चौथे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने 35 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

श्री चंडी पीठाधीश्वाराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि भोले की भक्ति बड़ी निराली है। जो भगवान की भक्ति, पूजन-अर्चन करता है। भगवान उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। भगवान शिव में भक्ति होने से मनुष्य संसार बंधन से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की पूजा, उनके नामों का जप, गुण, रूप, विलास और नामो का युक्ति परायणचित्त द्वारा जो निरंतर परिशोधन या चिंतन होता है, उसी को मनन कहा गया है। वह महेश्वर कि कृपा-दृष्टि से उपलब्ध होता है। इस दौरान गिरीश शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, राम कृपाल गुप्ता, लखन यादव, अश्विनी पुरोहित, शत्रुधन यादव, राहुल शुक्ला, बाबा हीरानंदगिरी, दिनेश पाठक, प्रदीप शर्मा, बाबा सर्वेश्वर गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारिया महादेव का हुआ रुद्राभिषेक
बांसी। कस्बा में स्थित हजारिया महादेव मंदिर में श्री गणेश गौरी पूजन के बाद भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक में जल, दूध, दही, बेल पत्र, काला तिल, घी, शक्कर, गंगाजल, अबीर गुलाल, जनेऊ, कलावा, फल, फूल माला, प्रसाद चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की आरती कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। हजारिया महादेव का रुद्राभिषेक आचार्य आशीष गंगेले, अरुण गंगेले ने विधि-विधान से कराया। मुख्य यजमान राम गुप्ता रहे। इस अवसर भैयालाल पुलैया, सोनू यादव, राहुल सुमन, राजेश झा, राजेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सोनी, रितिक सोनी, लोकपाल रैकवार, अभिषेक झा आदि मौजूद रहे।

अखंड रामचरितमानस पाठ किया
पुलवारा। कस्बा स्थित नवगृहेश्वर मंदिर पर सावन के चौथे सोमवार को अखंड रामायण पाठ व महारुद्राभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, शहद, घी, चंदन, इत्र, गुलाल, धतूरा, शमी पत्र आदि से महादेव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मिथलेश मिश्रा, पवन रिछारिया, प्रदीप दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद


बस्त्रावन से झूमरनाथ के लिए निकली कांवड़ यात्रा
पुलवारा। ब्लॉक बार के बस्त्रावन गांव से झूमरनाथ धाम के लिए श्रावण मास के उपलक्ष्य में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बच्चे, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। कस्बा बार में यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में गाजे-बाजे की धुन पर कांवड़िये भोलेनाथ के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान यात्रा में सैकड़ों कांवड़िये शामिल हुए। सोमवार को झूमरनाथ धाम मंदिर पहुंच कर कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।


कलश यात्रा के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू
बार। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ सोमवार को शुरू हुआ।
मां अन्नपूर्णा वैदिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा कस्बा बार एवं धमना में निकाली गई। कलश यात्रा तालाब पर पहुंची, जहां कलश का पूजन किया गया। वहां से जल लेकर माता विंध्यवासिनी मंदिर पर कलश यात्रा पहुंची। जहां पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम पंडित आचार्य अरविंद गोस्वामी की अगुवाई में हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित विष्णु मिश्रा, पंडित भार्गव महाराज, नंदकिशोर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed