{"_id":"61d5ffcb89810c5a7c5ecd89","slug":"hanging-banners-of-kovid-help-desk-became-oblivious-people-roamed-here-and-there-without-masks-lalitpur-news-jhs212526715","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हेल्प डेस्क के बैनर लटकाकर हो गए बेखबर, लोग बिना मास्क घूमते रहे इधर-उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हेल्प डेस्क के बैनर लटकाकर हो गए बेखबर, लोग बिना मास्क घूमते रहे इधर-उधर
विज्ञापन
ललितपुर। ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू दो घंटे और बढ़ा दिया गया है। कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती कराने के साथ ही सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्पडेस्क बना दी गई हैं लेकिन अधिकांश विभागों में हेल्प डेस्क पर बुधवार को कोई भी कर्मी बैठा नजर नहीं आया। हैरत की बात तो यह है कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे है। अमर उजाला की टीम ने कुछ दफ्तरों का जायजा लिया तो हकीकत देखने को मिली।
देश व प्रदेश कोरोना वायरस और नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कार्यक्रम में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करने के लिए कहा गया है। सार्वजनिक स्थानों व दुकानों पर भी दुकानदारों को और ग्राहकों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही सरकारी व निजी संस्थाओं में कोविड हेल्प डेस्क संचालित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
स्थान जिला व महिला अस्पताल, समय 11.15 बजे
जिला एवं महिला अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क नहीं बनाई गई। यहां बनी हेल्प डेस्क पर भी कोई स्वास्थ्य कर्मी बैठा नजर नहीं आया। परिसर मे लोग बगैर मास्क के बेखौफ घूमते नजर आए।
विज्ञापन
स्थान: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, समय-11.45 बजे
कोविड हेल्प डेस्क बनाई ही नहीं गई। कार्यालय में अंदर से बाहर तक लोग बेखौफ आते जाते दिख रहे थे। हैरत की बात तो यह है कि यहां भी लोग बगैर मास्क के नजर आए।
स्थान: बेसिक शिक्षा विभाग, समय-12 बजे
कार्यालय में कही पर भी कोविड हेल्प डेस्क नजर नहीं आई। कार्यालय परिसर में न कोई रोक टोक थी और नही यहां कोविड से बचाव का कोई बोर्ड लगाया गया।
स्थान: नगर पालिका में परिषद, समय-12.25 बजे
नगर पालिका परिषद के कार्यालय के बाहर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई लेकिन यहां केबल बैनर टांगकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई। डेस्क पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
स्थान: जिला पंचायत, समय-12.55 बजे
यहां भी कोविड हेल्प डेस्क बनाकर बैनर लटका दिया गया लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। लोग दफ्तर में आते-जाते नजर आए। सैनिटाइजर भी नहीं रखा गया।
स्थान: अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय, समय दोपहर 1.20 बजे
कार्यालय में लोगों का आना जाना था लेकिन कोविड हेल्प डेस्क यहां पर भी नहीं बनाई गई। यहां पर भी सैनिटाइजर रखा नहीं दिखा।
स्थान: वाणिज्य कर विभाग, समय-1.30 बजे
जिला पंचायत परिसर में बने वाणिज्य कर विभाग में केवल बोर्ड लगा था लेकिन कर्मचारी मौजूद नहीं दिखे। यहां पर भी लोगों का आना जाना बगैर मास्क के देखा गया।
स्थान: लोक निर्माण विभाग, समय:1.50 बजे
कार्यालय परिसर में केवल बोर्ड लगा मिला, न मिली डेस्क न मिला कर्मचारी। इससे संक्रमण रोकने के प्रयासों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
एसडीएम ने टटोली टीकाकरण की नब्ज
मड़ावरा। बुधवार को एसडीएम एसके पांडेय एवं तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने तहसील क्षेत्र के ग्राम धौरीसागर एवं सौरई स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण टीम समेत शिक्षकों, लेखपाल एवं पंचायत सचिव के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों को भी उन्होंने निर्देश दिए कि वह अपनी निर्वाचक नामावली से टीकाकरण लाभार्थियों से मिलान करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने में सहयोग करें। संवाद