फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanged to tree, death

सफाई कर्मचारी ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Sun, 30 Jun 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
hanged to tree, death
सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम जिजयावन में खेत पर बखराई के लिए गए एक सफाई कर्मचारी ने महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम जिजयावन निवासी रामलाल (44) पुत्र गन्शा अहिरवार सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसका ग्राम मैनवार से जिजयावन कुछ ही दिन पूर्व स्थानांतरण हुआ था। शनिवार की सुबह सात से आठ बजे के बीच उसने पहले गांव में झाड़ू लगाकर अपना काम किया। इसके बाद वह पुत्र के साथ खेत पर बखराई के लिए चला गया और वह घर से अपने साथ रस्सी भी ले गया, जिस पर परिवार वालों ने टोका तो उसने ट्रैक्टर के पंजे से बांधने की बात कही। इसके बाद खेत पर उसने अपने पुत्र के साथ बखराई की, जिसके बाद पुत्र घर चला आया और वह वहीं रुक गया।
विज्ञापन

कुछ देर में वह महुआ के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटक गया। करीब साढ़े नौ बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई श्यामलाल ने फांसी लगाने के कारणों के पीछे बताया कि उसका भाई रामलाल एक साल से बीस फुट ऊंची दीवार से गिर गया था, जिसके बाद से उसके पैरों में लगातार दर्द रहने की शिकायत थी, जिसकी वजह से वह परेशान रहता था और कई बार असहनीय पीड़ा होने पर रोने लगता था। संभावना जताई गई कि शायद इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। मृतक की चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं, जिनमें से तीसरी पुत्री की शादी दस दिन पहले ही हुई थी और वह शुक्रवार को ही पुत्री को ससुराल से विदा कराके लाया था और शनिवार की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed