{"_id":"5d0a014e8ebc3e33363a3bfb","slug":"hanged-himself-lalitpur-news-jhs1416457155","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम भदौरा निवासी युवक ने खेत पर महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की रात करीब नौ बजे ग्राम भदौरा निवासी हीरालाल (28) पुत्र जालम घर से अचानक लापता हो गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। खोजबीन करने के दौरान सुबह करीब चार बजे उसके पिता व अन्य परिजन खुद के खेत पर पहुंचे, जहां युवक का शव महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता जालम ने बताया कि उसके पुत्र हीरालाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पूर्व में भी कई बार ऐसा प्रयास कर चुका था, लेकिन ग्रामीण और परिजनों ने उस समय उसे ऐसा करने से रोक लिया था। इस बार उसने फांसी लगा ली। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।