फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump not working since three month

तीन माह से हैंडपंप सुधारने की नहीं ली सुध

Thu, 04 Jun 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
handpump not working since three month
धौरा में पिपरई चौराहे पर खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : LALITPUR
धौर्रा। गर्मी के सीजन में जिले में पेयजल की समस्या किसी से छिपी नहीं है। ब्लाक बिरधा के अंतर्गत ग्राम धौर्रा के पिपरई चौराहा के पास पानी का संकट है। यहां हैंडपंप तीन माह से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को पानी के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौर्रा मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुुआ पठारी क्षेत्र हैं। यहां पर रणछोर धाम पर्यटन स्थल है। यहां लगातार लोगों का आना- जाना रहता है। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही क्षेत्र में पानी का संकट बढने लगता है। हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं और खराब हो जाते हैं। जल स्तर गिरने से कुंओं में पानी सूख जाता है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

धौर्रा के पिपरई चौराहे पर पानी की सुविधा के लिए हैंडपंप लगाया गया है। यहां पर दुुकानें खुली हैं, साथ ही लगभग 35 परिवार निवास करते हैं। आसपास में खेतों में काम करने लोग आते हैं। दिन भर में सड़क से 200 से अधिक राहगीर गुजरते हैं। इन सभी लोगों को पानी की सुविधा के लिए इकलौता हैंडपंप लगाया गया है, लेकिन, तीन माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। ऐसे में लोगों को पानी पीने के लिए भी नहीं मिल पा रहा है। दुकानदार पीने के लिए पानी अपने घरों से ला रहे हैं। वहीं आसपास में रहने वाले लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोग पीने के लिए पानी जुटाने में कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को एक किलोमीटर की दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। कई राहगीर भी पानी पीने के लिए रुकते हैं और हैंडपंप को चलाकर पानी नहीं निकलने पर प्यासे ही चले जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। इकलौता होने के कारण कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाबजूद भी मरम्मत नहीं हो पा रही है।
रास्ते में प्यास लगने पर हैंडपंप के पास रुके। काफी देर चलाने के बाद भी पानी नहीं निकला है।
- सुजान सिंह
पिपरई चौराहे पर लगा हैंडपंप तीन माह से खराब पड़ा है। इसकी कई बार अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं, इसके बाद भी सुधार नहीं हो सका है।
- संजय खटीक
पिपरई चौराहे पर माता- पिता रहते हैं, हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या हो रही है। हैंडपंप को शीघ्र ही सुधारा जाए।
- समीर खां
ग्राम धौर्रा के पिपरई चौराहा पर हैंडपंप खराब होने का मामला संज्ञान में आया है, जिसकी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी।
- डा. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed