फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump not working in nahru nager

नेहरू नगर में खराब हैंडपंपों की नहीं हो रही मरम्मत

Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
handpump not working in nahru nager
नेहरू नगर में खराब पड़े हैंडपंप - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में उपकरणों की कमी के कारण खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिसके चलते वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर तीन में लालाराम के घर के सामने करीब तीन महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। वंशीधाम कॉलोनी के पास आजाद चच्चा के घर के नजदीक लगभग एक माह से हैंडपंप खराब हैं। सोनू कुशवाहा के घर के सामने वाली गली में एक महीने से और इसी के पास कल्लू तोमर के घर के पास भी एक महीने से हैंडपंप मरम्मत मांग रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन हैंडपंपों में पानी भी बहुत कम मात्रा में आता है, लेकिन इनके खराब होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मोहल्लेवासियों को आधा से एक किलोमीटर की दूरी से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। मुहल्लेवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन यहां आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता है। कल सुधर जाएंगे, यह सुन सुनते-सुनते महीनों बीत गए हैं और अभी तक जल संस्थान के अधिकारियों ने खराब हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया है, जिससे सुबह से ही पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

मोहल्ले में पानी की परेशानी कोई नई बात नहीं है। पहले सर्दियों में पानी की समस्या उत्पन्न नहीं होती थी, लेकिन अब पानी की समस्या है। इसकी वजह हैंडपंपों की सही से मरम्मत नहीं होना है। मोहल्लेवासी काफी दूर से पानी भरने के लिये मजबूर हैं। इस ओर जिलाधिकारी को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजेंद्र
गर्मियों में हैंडपंपों की सख्त जरूरत होती है। जब पाइप लाइन की आपूर्ति बाधित होती है, तो हैंडपंप ही एक मात्र सहारा होते हैं। वर्तमान में हैंडपंपों की उपयोगिता को जल संस्थान नजरअंदाज कर रहा है।
-शांति
इस समय जल संस्थान बजट की कमी से जूझ रहा है। इससे मानव संसाधन की पूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, हैंडपंपों की मरम्मत के लिए उपकरणों भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
-हरिओम
---
जब नेहरू नगर में नई पाइप लाइन से जलापूर्ति प्रारंभ नहीं होती है, तब तक मोहल्लेवासियों के लिए समस्या कम होने वाली नहीं है। आए दिन कोई न कोई समस्या आ खड़ी हो जाती है।

-कुसुम
---
नेहरू नगर में गर्मी आते ही जल स्तर नीचे की ओर खिसकने लगता है। इससे खराब होने वाले हैंडपंपों की संख्या बढ़ जाती है। कुछ हैंडपंप रुक-रुक कर पानी देने लगते हैं।
- श्यामाबाई
---
हैंडपंपों की मरम्मत के लिए एक गैंग और बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा सामग्री की कमी को पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed