फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump marammat

सिद्दनपुरा में दो दिन में मरम्मत किए गए एक दर्जन हैँडपंप

Sat, 23 Apr 2022 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
handpump marammat
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में पेयजल समस्या की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही जल संस्थान विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने दो दिन में मोहल्ले मेें खराब पड़े 10 हैंडपंपों को मरम्मत कर ठीक कर दिया है। अब मोहल्लावासियों को घर के पास में पानी मिलने की सुविधा हो गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिद्दनपुरा में पेयजल सुविधा के लिए पाइप लाइन नहीं बिछने से हैंडपंप ही एक मात्र सहारा हैं। यहां पर लोग पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर पहुंचते हैं, लेकिन बीते माह से लगभग 30 हैंडपंप खराब होने से पानी की किल्लत बनी हुई थी। मोहल्लावासियों को पानी भरने के लिए अधिक दूरी पर बर्तन लेकर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मोहल्ले की समस्या को लेकर 22 अप्रैल को पेज नंबर आठ पर ‘सिद्दनपुरा में हैंडपंप खराब, लोगों को अब चेयरमैन से आस’ नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार व शनिवार को टीमों को भेजकर हैंडपंप की मरम्मत कराई। दो दिन में एक टीम ने लगभग एक दर्जन हैंडपंपों की मरम्मत करा दी है। इससे मोहल्लवासियों को हो रही भीषण पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। वार्ड पार्षद रामवती रजन ने कार्य को लेकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed