{"_id":"616c893a3ffd7d126d196a42","slug":"handpump-crisis-in-didoriya-lalitpur-news-jhs2068141136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिदोनियां में दूषित हुआ हैंडपंपों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिदोनियां में दूषित हुआ हैंडपंपों का पानी
विज्ञापन
दिदोनियां में गंदगी के बीच लगा हैंडपंप
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। देशभर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण अंचल में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिदोनियां में काफी बुरा हाल है। गांव में ग्राम पंचायत एवं विभागीय लापरवाही के चलते जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। वहीं गांव के तमाम हैंडपंप कीचड़ में सराबोर हैं। कीचड़ और गंदगी के चलते हैंडपंप का पानी बदबूदार और दूषित हो चला है।
ग्रामीणजन मजबूरीवश हैंडपंपों का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके चलते गांव में उल्टी-दस्त समेत अन्य संक्रामक रोग फैलने का भय बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लार्वानाशक का छिड़काव भी नहीं कर रही है। गांव में डेंगू, मलेरिया आदि फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
--------------
गांव निवासी हरपाल अहिरवार बताते हैं कि गांव में ग्राम पंचायत द्वारा साफसफाई की व्यवस्था नहीं कराने से चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। उनके गांव में सामुदायिक शौचालय के सामने एवं गोराखुर्द जाने वाले रास्ते में बृजलाल अहिरवार के मकान के पास और उसके बाड़े के नजदीक स्थित हैंडपंपों की स्थिति बेहद खराब है। इनके प्लेटफार्म जमीन में धंसने और टूटने से कीचड़ एवं गंदगी अंदर जाकर पानी को दूषित कर रहा है।
विज्ञापन
--------------
यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक परचून विक्रेता सीताराम अहिरवार बताते हैं कि उनके गांव में ग्राम पंचायत एवं जिम्मेदार अधिकारियों ने मिलीभगत कर नालियों की साफ-सफाई कागजों में ही करा डाली। नाम मात्र के लिए कुछ नालियों साफ कराई गई बाकी में फर्जीवाड़ा किया गया।

गंदगी में लगा हैंडपंप- फोटो : LALITPUR

चोक हो रही नाली- फोटो : LALITPUR