फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hair cutting crisis in lockdown

हेयर कटिंग की दुकानें बंद, घर पर कोई कर रहा सेविंग, तो कोई बढ़ा रहा बाल

Tue, 14 Apr 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
hair cutting crisis in lockdown
ललितपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू किए गए लॉक डाउन के दौरान हेयर कटिंग की दुकानें बंद चल रही हैं। ऐसे में कोई घर पर ही अपनी शेविंग कर रहा है तो कोई स्टाइलिश दाढ़ी और बाल बढ़ा रहा है। कई लोग घरों पर ही नाई को बुलाकर शेविंग व कटिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद चल रहा है। हेयर कटिंग की दुकानें भी बंद हैं। इससे नाई की दुकानों का कारोबार ठप हो गया है। आम लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में कुछ लोग तो आसपास मौजूद कटिंग करने वाले को घर पर बुला लेते हैं तो कुछ लोगों द्वारा अपने घर पर शेविंग कर जा रही है। कोई अपने परिजनों से शेविंग करा रहा है, हालांकि कटिंग नहीं होने से कुछ लोग अब स्टाइलिश बाल बढ़ा रहे हैं। इसमें कुछ लोगों को दाढ़ी की शेविंग करने में परेशानी हो रही है, तो कुछ लोग इसकी चिंता किए बिना दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। इस संबंध में जब लोगों की राय ली गई तो उन्होंने लॉकडाउन को जरुरी बताते हुए कहा कि सेहत जरुरी है, इसलिए घर पर ही रुककर अपने काम अब खुद ही कर लेते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन हमारी ही भलाई के लिए लागू किया गया है, जो कोरोना वायरस से सुरक्षा कवच है। बाजार बंद होने के कारण शेविंग करने में दिक्कत हो रही है, लेकिन घर पर रहकर ही किसी तरह शेविंग कर लेते हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद सब सामान्य हो जाएगा तो दिक्कतें भी कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंभीर बघेल।
------
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में हेयर कटिंग की दुकानें बंद होने से दिक्कत बढ़ गई है। इससे दाढ़ी बड़ी हो रही है, लेकिन दुकान बंद हैं, इसलिए घर वाले भी ज्यादा कुछ नहीं कहते हैं। दाढ़ी ज्यादा बढ़ी होने से परेशानी तो होती ही है।
- राज पुरोहित।
------
लॉकडाउन में घर पर रहकर ही एंजॉय कर रहे हैं। दुकानें बंद हैं तो दो सप्ताह में ही दाढ़ी बना लेते हैं। अब घर पर हैं और कहीं जाना तो है नहीं, इसलिए शेविंग करने की अधिक चिंता नहीं रहती है। जरुरी हुआ तो आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति को बुलाकर कटिंग करा लेते हैं।

- आकर्ष मिश्रा।
--------
लॉकडाउन में दाढ़ी व कटिंग नहीं होने के कारण घर पर ही रहकर धार्मिक कार्यों को करने का मौका मिला है, इसलिए अब कुछ समय भगवान के भजन में व्यस्त रहते हैं। टीवी पर भी धार्मिक कार्यक्रम देख रहे हैं।
- जितेंद्र कौशिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed