फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hail showers with heavy rain, power supply stalled in half the city

तेज बारिश के साथ ओलों की बौछार, आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 25 May 2022 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hail showers with heavy rain, power supply stalled in half the city
ललितपुर। शहर में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। एकाएक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते सदनशाह चौराहे पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से पांच खंभे और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में अचानक से मौसम का रुख बदल गया। शहर में करीब डेढ़ बजे तेज हवा और बारिश के साथ ओलों की बौछार होने लगी। सड़कों पर कंचों के आकार के बड़े-बड़े ओले देख लोग हैरत में पड़ गए। करीब आधा घंटे तक बारिश और हवा के साथ गिरे ओलों से सड़कें सफेद हो गईं। करीब 25 मिनट बाद बारिश व ओले गिरना बंद हो गए। फिर करीब एक घंटे बाद ढाई बजे फिर से तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे।
विज्ञापन

तेज आंधी में सदनशाह चौराहे पर दो बड़े नीम के पेड़ और एक यूकेलिप्टस का पेड़ फीडर संख्या चार की ग्यारह हजार केवी की लाइन और जिला अस्पताल के लिए गई 33 हजार केवी लाइन पर गिर गए। जिससे करीब पांच खंभे उखड़ गए और एक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जबकि सदनशाह, जीजीआईसी, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, वर्णी चौराहा, आजादपुरा, जिला पंचायत, चांदमारी, नई बस्ती, चंडी मंदिर, रेलवे स्टेशन तिराहा, रेलवे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी लगते ही बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार, उपखंड अधिकारी सत्यदेव पाठक, अवर अभियंता केके वर्मा मौके पर पहुंच गए। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी भी पहुंच गए और पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी। देर शाम तक पेड़ काटने का काम जारी था और पेड़ हटने के बाद ही बिजली खंभे फिर से गाड़कर लाइनें जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा यह काम बुधवार देर रात में शुरू किया जा सका। आज काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात रहा बाधित, बदले मार्ग से निकाला गया
सदनशाह चौराहा पर सिद्घन मार्ग, एसपी आवास व महिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल की ओर जाने वाला मार्ग पर पेड़ गिरने से तीनों मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा बदले हुए मार्ग से वाहनों को निकाला गया। वहीं जिला अस्पताल और महिला अस्पताल से एंबुलेंसों को निकलने में परेशानी हुई।

आंधी और बारिश में सदनशाह चौराहे पर तीन पेड़ गिर गए। जिससे फीडर संख्या चार और जिला अस्पताल की बिजली बाधित हो गई है। नगर पालिका और वन विभाग की मदद से पेड़ों को कटवाकर अलग करवाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त खंभे व तार हटाना शुरू कर दिया है। पेड़ हटने के बाद खंभों और तारों को बदलवाने का काम शुरू कराया जाएगा।
-विमल कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed