{"_id":"6420913cd6f0479f340f6884","slug":"hail-ruined-crops-of-seven-thousand-farmers-of-20-villages-lalitpur-news-c-11-1-62331-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओलों ने बर्बाद कर दी 20 गांवों के सात हजार किसानों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओलों ने बर्बाद कर दी 20 गांवों के सात हजार किसानों की फसल
Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ओलावृष्टि ने जिले के 20 गांव के 7380 किसानों की 6216 हेक्टेयर फसल को बर्बाद कर दिया। प्रशासन ने किसानों की फसल को 35 फीसदी नुकसान होने की पुष्टि की है। इसके लिए शासन से 10.27 करोड़ रुपये की मांग की है। जबकि इससे पहले हुए सर्वे में दो हजार किसानों की फसल में नुकसान मानते हुए शासन से 2.81 करोड़ रुपये मांगे गए थे। अब जिले में पांच हजार और किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद है।जनपद में करीब 2.64 लाख किसान करीब 2.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती करते हैं। हाल में 17 से 20 मार्च के बीच जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की रबी की फसल बर्बाद हो गई थी। कटाई होने को तैयार फसल का नुकसान होने से किसानों की आंखों से आंसू बहने लगे थे।
प्रशासन ने राजस्व टीमों को भेजकर सर्वे कराया। प्रारंभिक सर्वे में तहसील तालबेहट के चार गांव के दो हजार किसानों की फसल को 33 फीसदी नुकसान बताया गया था और जिला प्रशासन ने शासन से 2.81 करोड़ रुपये राहत राशि के तौर पर मांगे थे। इस सर्वे को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे।
इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का फिर से सर्वे कराया गया। जिसकी अंतिम रिपोर्ट में सामने आया है कि तहसील ललितपुर, तालबेहट, मड़ावरा क्षेत्र में कुल 7380 किसानों ने 7344.131 हेक्टेयर में फसल बोयी थी। इसमें से 1086.906 हेक्टेयर फसल ओलावृष्टि से पहले काटी जा चुकी थी। वहीं ओलावृष्टि से 6216.227 हेक्टेयर खड़ी फसल को 35 फीसदी तक का नुकसान हुआ। इस आधार पर शासन से जिला प्रशासन ने 10.27 कराेड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गेहूं का दाना हुआ पतला, पैदावार पर भी पड़ा फर्क
कृषि विशेषज्ञों की माने तो जहां ओलावृष्टि नहीं हुई है। वहां बेमौसम बरसात ने पकी हुई फसल के दानों को पतला कर दिया है। इससे उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।
-- -- -- --
तीनों तहसीलों की अंतिम सर्वे रिपोर्ट सूची
तहसील - कृषक - बोया गया - काटा गया - प्रभावित क्षेत्र. - क्षति - देय धनराशि
ललितपुर - 2950 - 290.675 हे. - 499.682 हे. - 2400.993 हे. - 37 फीसदी - 42682482 रुपये
तालबेहट - 2000 - 2110.904 हे. - 354.067 हे. - 1716.837 हे. - 35 फीसदी - 24045944 रुपये
मड़ावरा - 1480 - 2331.552 हे. - 233.155 हे. - 2098.397 हे. - 33 फीसदी - 35992966 रुपये
योग - 7380 - 7344.131 हे. - 1086.904 हे.- 6216.227 हे. - 35 फीसदी - 102721392 रुपये
ओलावृष्टि के रूप में प्राकृतिक आपदा जो किसानों पर आई है। इसके लिए शासन से 10.27 करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी गई है। जल्द ही राहत राशि पीड़ित किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व