फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   guru nanak prakash parv

श्री गुरु नानक देव ज्ञान के प्रसार के लिए आए और अज्ञान के अंधेरे को ऐसे दूर किया

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
guru nanak prakash parv
गुरुद्वारे में कीर्तन करते श्रद्धालु। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रीगुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीगुरु नानकदेव महाराज का प्रकाशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में गुरुवाणी और कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

आजाद चौक स्थित गुरुद्वारे में प्रकाशोत्सव पर्व पर श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत श्री गुरुद्वारा ग्रंथी ज्ञानी सुखपाल सिंह एवं प्रमोद सिंह ने शबद कीर्तन किया। दिल्ली से आए मनीष सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति सतनाम सिंह डिंपी एक गुरु के लंगर की सेवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल उषा जायसवाल उत्कर्ष जयसवाल परिवार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बच्चों की धर्मज्ञान प्रतियोगिता एवं गुरु के लंगर की सेवा संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा और विशाल सलूजा परिवार की ओर से की गई। निशान साहिब के चोले की सेवा ओंकार सिंह, आकाश सलूजा, मनजीत सिंह, परविंदर सिंह व सलूजा परिवार के द्वारा की गई।
लंगर की सेवा पर्सन सिंह परमार, अवतार सिंह, सतनाम सिंह डिंपी की ओर से की गई। मनी सिंह दिल्ली वालों ने संगत में प्रवचन किए। श्री गुरुद्वारा साहिब में नितिन नेम साहिब जी के सात दिवसीय आयोजन में सहयोग करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्त्री साध संगत द्वारा प्रभारी बिंदु कालरा, अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा व मनी सिंह एवं डॉ. जेएस बक्शी को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

ये लोग रहे मौजूद
झांसी। अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, मनजीत सिंह परमार, पार्षद धर्मेंद्र रुपेश, सानू बाबा, मनिंदर सिंह, परसन सिंह, हरजीत सिंह, तेजवंत सिंह, हरबीर सिंह, मनमीत सिंह, नरेंद्र सिंह, तरनदीप सिंह सतनाम भाटिया गोलू, राजू सिंधी, गोपी डोंडवानी, जगजीत सिंह बाबी, सुखप्रीत सिंह, स्त्री साध संगत प्रभारी बिंदु कालरा, डॉ हरजीत कौर, पूनम मालिक, अमरजीत कोर, नीतू कोर, पूनम अरोरा, रीतू कोर, हरजिंदर कोर, सुरजीत सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।

गुरु नानकदेव की जयंती पर गुरुद्वारे में मौजूद सिख सामुदाय के लोग

गुरु नानकदेव की जयंती पर गुरुद्वारे में मौजूद सिख सामुदाय के लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed