फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Guru Hargobind Sahib's Prakash Parv celebrated with reverence and enthusiasm.

Lalitpur News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व

Wed, 01 Jul 2026 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Guru Hargobind Sahib's Prakash Parv celebrated with reverence and enthusiasm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व मंगलवार को जिले के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ संगत ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सहज पाठ साहिब का आयोजन किया गया। गुरु के लंगर की सेवा कुलदीप सिंह और हरमीत सिंह अरोड़ा ने निभाई। वहीं, गुरुद्वारा आजादपुरा में निशान साहिब के चोले की सेवा हरविंदर सिंह सलूजा परिवार की ओर से की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने सिख समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने एक सशक्त सिख सेना का गठन किया और अपने पिता गुरु अर्जन देव के निर्देशों के अनुरूप सिख धर्म को सैन्य स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने कहा कि अमृतसर स्थित अकाल तख्त सिख धर्म की सर्वोच्च लौकिक पीठ है। गुरु हरगोबिंद साहिब ने अपने उत्तराधिकार के समय दो तलवारें धारण की थीं, जो मीरी (लौकिक सत्ता) और पीरी (आध्यात्मिक सत्ता) का प्रतीक हैं। उन्होंने सिखों को सैन्य प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया तथा समाज की सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। मंत्री मनजीत सिंह सलूजा ने कहा कि वर्ष 1609 में गुरु हरगोबिंद साहिब ने अमृतसर में अकाल तख्त की स्थापना की थी। यह स्थान सिख समुदाय से जुड़े आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों के समाधान का प्रमुख केंद्र बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, मंत्री परसन सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, दलजीत सिंह, गुनबीर सिंह, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह बॉबी और चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed