फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GST team reached battery and automobile shop, mixed stock

Lalitpur News: बैटरी व ऑटोमोबाइल की दुकान पर पहुंची जीएसटी टीम, मिलाया स्टॉक

Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
GST team reached battery and automobile shop, mixed stock
ललितपुर। शहर में जीएसटी की टीम ने बुधवार को मोहल्ला रावतयाना में ऑटोमोबाइल्स एवं एक बैटरी की दुकान पर छापे मारे। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। वहीं मड़ावरा में भी एक दुकान पर जीएसटी अफसरों की टीम पहुंची। छापामारी होने के चलते कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने बुधवार को शहर के मोहल्ला रावतयाना पुराना सागर रोड पर न्यू इंडिया ऑटो मोबाइल एवं मिर्चवारा बैटरी पर छापे मारे। इस दौरान प्रतिष्ठानों और उनकी गोदामों पर रखे स्टॉक का कागजातों से मिलान किया गया। साथ ही टैक्स संबंधी प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

दोनों प्रतिष्ठान आमने सामने होने के चलते आसपास के दुकानदार छापामारी की जानकारी लेते रहे। वहीं जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर व अन्य पदाधिकारी भी दुकानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किए जाने की बात कही। दोनों प्रतिष्ठानों पर देर शाम तक स्टॉक के मिलान की कार्रवाई जारी रही। न्यू इंडिया ऑटोमोबाइल पर जीएसटी के उपायुक्त दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त राजदीप गुप्ता, राज्यकर अधिकारी प्रदीप सिंह व राजेंद्र सिंह शामिल रहे। वहीं मिर्चवारा बैटरी पर सहायक आयुक्त पवन कुमार, रविकांत, राज्यकर अधिकारी विपिन शुक्ला व प्रदीप शर्मा एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। बता दें कि जिले में सोमवार को जीएसटी टीम ने सदन इंटरप्राइजेज और सदन स्क्रैप पर छापे मारे थे। इसके साथ ही मंगलवार को भी दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर स्टॉक का मिलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed