फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GST Raid Traders remained restless kept taking moment by moment updates

जीएसटी छापा: व्यापारी रहे बेचैन, लेते रहे पल-पल का अपडेट

Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
GST Raid Traders remained restless kept taking moment by moment updates
ललितपुर। शहर में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम की छापेमारी के चलते अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। छापामारी होने पर एक व्यापारी घर छोड़कर भाग गया। जिस पर अधिकारियों की टीम ने उसके परिजनों से प्रतिष्ठान खुलवाकर कागजात तलाश किए और स्टॉक का मिलान कराया। वहीं अन्य व्यापारियों में छापे को लेकर चर्चा रही।
विज्ञापन

जीएसटी टीम सिद्धनरोड स्थित सदन इंटरप्राइजेज पर पहुंची तो यहां पर प्रतिष्ठान के स्वामी मौके पर मिल गए और टीम के अधिकारियों ने यहां स्टॉक का मिलान किया, जो देर शाम तक चलता रहा। यहां पानी व कोल्ड ड्रिंक्स का व्यापार होता है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी जगह मोहल्ला वंशीपुरा में सदन स्क्रैप प्रतिष्ठान का स्वामी मौके से नदारद हो गया। टीम को यहां उसके परिजन मिले। टीम ने परिजनों से प्रतिष्ठान खुलवाकर जांच की। वहीं छापेमारी के चलते आसपास के प्रतिष्ठानों के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारी विभिन्न माध्यमों से टीम कहां जाने वाली है, इसकी जानकारी जुटाने में लगे रहे। जीएसटी टीम ने सिर्फ दो प्रतिष्ठानों पर ही छापामारी की, लेकिन व्यापारियों व बाजार में तीन से चार टीमों के शहर में कई जगह छापामारी करने की अफवाह देर शाम तक चलती रही। जिससे बाजारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed