फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gst new law demand

जीएसटी का नया कानून पारित कर व्यापारियों को राहत देने की मांग

Fri, 26 Feb 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
gst new law demand
जिलाधिकारी के चैंबर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समाजवादी व्यापार सभा के सदस्य। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जीएसटी का नया कानून बनाकर व्यापारियों को राहत पहुंचाने को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर समाजवादी व्यापार सभा ने जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन चिगलौआ के नेतृत्व में प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में जीएसटी को विसंगतिपूर्ण बताते हुए उन्होंने नया कानून बनाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा ने बताया कि एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होते ही उत्तर प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों पर बहुत बुरा असर पड़ा। जटिल व विसंगतिपूर्ण जीएसटी बिना राय सलाह के लागू कर दी गई जिसका उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के व्यापारियों ने विरोध किया। जीएसटी की वजह से लाखों व्यापारी व्यापार बंद करने को मजबूर हुए। जीएसटी इतनी जटिल व विसंगतिपूर्ण है कि लागू होने के बाद से अब तक लगभग 900 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं जो इस बात का प्रमाण हैं की सरकार ने बगैर तैयारी बगैर सलाह किए और बगैर व्यापारियों को विश्वास में लिए ही नोटबंदी की ही तरह जीएसटी भी लागू कर दी थी। जीएसटी इतनी जटिल और अव्यवहारिक है की स्वयं विभाग के अधिकारी व सीए, अधिवक्ता भी इसको समझ नहीं पाते हैं तो आम व्यापारी इसको क्या समझेगा। प्रतिदिन एक नया प्रावधान लागू कर दिया जाता है जिसकी क्रियान्वन करना व्यापारियों के लिए बेहद मुश्किल भरा है। वन नेशन वन टैक्स का वादा करके भाजपा सरकार ने अपने खजाने को भरने के लिए पेट्रोल, डीजल, बिजली को जीएसटी से बाहर रखा। जब 4 साल में जीएसटी में 900 से ज्यादा संशोधन करने पड़े और अधिकारी, सीए, अधिवक्ता व व्यापारी इसको नहीं समझ पा रहे तो ऐसी जीएसटी व ऐसे कानून का क्या मतलब। यह व्यवहारिक नहीं है। मांग की कि वर्तमान स्वरूप में जीएसटी को रद्द करके व्यापारी प्रतिनिधियों से सलाह करने के बाद ही उचित बदलाव करके नया कानून बनाएं ताकि व्यापार लायक माहौल बन सके। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन चिगलौआ, विधायक प्रतिनिधि स्नातक विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष संतोष खजुरिया, सुरेंद्र पाल सिंह, सुनील विश्वकर्मा, रूप सिंह, माताब सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed