फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gst bill merchant

जीएसटी कानून में अधिकारियों को अधिक पावर

Mon, 24 Apr 2017 12:38 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 24 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
gst bill merchant
प्रशासन - फोटो : demo pic
जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के निदान को प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री से दिल्ली में मिलेगा और व्यापारी जिला स्तर पर ज्ञापन देंगे। व्यापारियों ने प्रदेश में मंडी गेट पास समाप्त करने के साथ ही साहूकारी लाइसेंस को समाप्त करने या कम से कम दस साल में नवीनीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन



बताया गया कि 16 अप्रैल को प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक से लौटकर जिला महामंत्री सुरेश बड़ैरा, रामस्वरूप साहू, संभव सिंघई, अनिल चौधरी ने पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि जीएसटी में कई धाराएं ऐसी हैं, जिसमें अधिकारियों को पूर्ण ऐसे अधिकार होंगे, जिससे व्यापारियों को जेल भेजा जा सकेगा। यदि व्यापारी सही समय पर अपना रिटर्न जमा नहीं पाता है या स्टॉक की सही जानकारी नहीं दे पाता है, तो अधिकारियों द्वारा इसका उत्पीड़न किया जाना संभव है। जीएसटी के अध्ययन के बाद एक समिति बनाई गई है, जो व्यापारियों के उत्पीड़न की कर्मियों व उनकी समस्याओं को एक ज्ञापन अगले सप्ताह प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन हर जिले में व्यापारियों द्वारा दिया जाएगा। साथ ही एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को एक ज्ञापन दिल्ली जाकर देगा।
विज्ञापन


बैठक में मंडी गेट पास समाप्त करने पर चर्चा की गई। साहूकारी लाइसेंस का हर साल नवीनीकरण कराना होता है, इसके लिए मांग की गई कि यह लाइसेंस या तो समाप्त कर दिया जाए या फिर कम से कम दस साल में नवीनीकरण किया जाए। बताया गया कि व्यापार मंडल द्वारा श्रम विभाग का एक शिविर 24 अप्रैल यानी सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे लोहा पीतल बाजार में लगाया जाएगा। इसमें व्यापारी अपने प्रतिष्ठान श्रम का पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। बैठक में विनोद कुमार अग्रवाल, सुधांशु शेेखर हुंडैत, रब्बू, राजू सिंधी, अरविंद, इकराम, रामस्वरूप, सिद्घेश्वर जमौरया, जितेंद्र गंगचारी, विशाल सर्राफ, जितेंद्र सोनी, जिनेंद्र, बाहूबली कठरया, संजय, रिंकू, सुनील सैनी, अमित कचालिया, मगनलाल सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed