फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GRP and QRT team caught two arms smugglers

Lalitpur News: जीआरपी व क्यूआरटी टीम ने पकड़े दो असलहा तस्कर

Thu, 22 May 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
GRP and QRT team caught two arms smugglers
- मध्यप्रदेश से सस्ते में हथियार खरीदकर पंजाब में अधिक दामों में बेचते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्यप्रदेश से असलहा लेकर पंजाब बेचने जा रहे दो तस्करों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार पिस्टल, तीन मैगजीन और एक तमंचा बरामद किए हैं। यह असलहा वे मध्य प्रदेश से सस्ते में खरीदकर महंगे दामों में पंजाब ले जाकर बेचते थे।

जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक झांसी नईम खान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को जीआरपी और क्यूआरटी टीम ललितपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान दो संदिग्धों को देखा गया। जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर टीम ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से चार पिस्टल, तीन मैगजीन और एक तमंचा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए सख्ती से पूछताछ की तो उनमें एक ने अपना नाम मनकरन सिंह निवासी रामामंडी सूर्या एनक्लेव फ्लैट नंबर एक, थाना रामामंडी जिला जालंधर, प्रांत पंजाब और उनका साथी विशाल वाल्मीकि निवासी ग्राम जाजा थाना टांडा जिला होशियारपुर, पंजाब बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह पिस्टल, तमंचा मध्य प्रदेश के खंडवा से खरीदकर पंजाब ले जा रहे थे। बताया कि बरामद चार पिस्टल में से दो पिस्टल तीस-तीस हजार रुपये में खरीदी हैं, जिन्हें वे पंजाब में ले जाकर 40 से 45 हजार रुपये में बेच देते हैं। जबकि बाकी दो पिस्टल चालीस-चालीस हजार रुपये में खरीदी हैं, जिन्हें वे पंजाब ले जाकर सत्तर से अस्सी हजार रुपये में बेचते हैं। जबकि तमंचा दस हजार में खरीदा था, जो वह पंजाब में जाकर पंद्रह से बीस हजार रुपये में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि वे मध्यप्रदेश के खंडवा से असलहा खरीदने के बाद भोपाल तक बस से आए और भोपाल से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जा रहे थे। बीना स्टेशन के बाद उनके डिब्बे की चेकिंग कुछ पुलिस वाले कर रहे थे, जिससे वे ललितपुर में ही उतर गए और रात्रि में कोई ट्रेन पकड़कर पंजाब चले जाना चाहते थे। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार, अनुभागीय क्यूआरटी टीम जीआरपी झांसी संदीप सिंह सेंगर, मो. इमरान, अनुभव सिंह, साहब सिंह, प्रभात कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed