फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Growing interest in technical education among the youth.

Lalitpur News: युवाओं में बढ़ रहा तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षण

Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Growing interest in technical education among the youth.
ललितपुर। केवल पढ़ाई पूरी कर लेना कई बार काफी नहीं होता है। कंपनियों और छोटे उद्यमियों को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जो मशीनों को समझें और औजार चला सकें। यही वजह है कि अब छात्र और छात्राओं का रुझान तकनीकी शिक्षा में बढ़ रहा है। शहर के बुढ़वार रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया जा रहा है। जिससे मॉडर्न ट्रेनिंग, बेहतर तैयारी से युवाओं को नई दिशा मिल रही है।
विज्ञापन

सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी कंप्यूटर, ब्यूटीशियन काेर्स, फैशन डिजायन, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई इत्यादि हुनर सीखकर अपना जीवन-यापन अच्छे तरीके से कर पा रहीं हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके संस्थान में 355 विद्यार्थी अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी भी मिल रही है।
विज्ञापन

--------
फोटो-9
मैने इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक से आईटीआई की है। यहां युवाओं को नौकरी की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीद है कि मुझे भी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल जाएगी।-श्रद्धा राजा, प्रशिक्षणार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-10
आईटीआई से काेर्स पूरा होने के बाद अप्रेंटिसशिप करना चाहूंगा। इससे हमें रोजगार पाने के नए अवसर मिलेंगे। कक्षाओं में जो पढ़ा और प्रैक्टिकल में जो सीखा उसे हम जीवन में उतारेंगे। राज, प्रशिक्षणार्थी

000000000000000
फोटो-11
संस्थान में हर माह की 21 तारीख को रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न कंपनियां होनहार युवाओं का चयन करतीं हैं, उन्हें अच्छा मानदेय भी दिया जाता है।-राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed