फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   group marriage performed without permission

प्रशासन की अनुमति के बिना हुए सामूहिक विवाह

Sat, 20 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
group marriage performed without permission
Marriage.jpg - फोटो : Marriage.jpg
तालबेहट। शुक्रवार को लंका मैदान पर बिना सरकारी अनुमति के आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा दी। इस मौके पर लगभग 16 विवाह आयोजित हुए। वहीं, वर और वधू पक्ष के लोगों ने संस्था पर पैसा लेकर भी व्यवस्थाएं न करने को लेकर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन

अहिंसा सेवा दल नामक संस्था द्वारा कुछ दिनों पहले नगर क्षेत्र में पोस्टर, बैनर लगाकर सर्वजातीय विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू की गई थी। शुक्रवार को लंका दशहरा मैदान पर भारी तामझाम और भीड़ के बीच 16 विवाह संपन्न कराए गए। संस्था द्वारा इस भीड़ भरे कार्यक्रम होने की संभावना के बावजूद प्रशासन से अनुमति तक लेना भी उचित नहीं समझा गया। विवाह सम्मेलन के लिए वर पक्ष और वधू पक्ष से आयोजकों द्वारा जो पैसा लिया गया, उसके सापेक्ष व्यवस्थाएं न होने पर विवाद भी हुए। गैर जनपद से आई संस्था के लोगों द्वारा नगर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन की उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed