{"_id":"68fbe0d94813432e490e35c1","slug":"grandmother-and-granddaughter-killed-in-collision-with-overtaking-school-van-lalitpur-news-c-11-1-jhs1019-665927-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओवरटेक कर रहे स्कूली वैन की टक्कर से दादी-पौत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओवरटेक कर रहे स्कूली वैन की टक्कर से दादी-पौत्री की मौत
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार सुबह चिरगांव के बेहटा के पास ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कूली वैन ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दादी-पौत्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वैन चालक समेत सात साल का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
मूल रूप से दतिया के सलेतरा गांव निवासी कमला बाई (60) अपनी पौत्री दुर्गेश (19) के साथ भाई दूज मनाने मायके चिरगांव आई थीं। परिजनों ने बताया कि भाई का टीका करने के बाद कमला शुक्रवार सुबह अपने गांव जाने के लिए निकली थीं। स्कूटी उसकी पौत्री दुर्गेश चला रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब सात बजे जैसे ही वे लोग बेहटा गांव के करीब पहुंचे, ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार स्कूली वैन ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे में कमला एवं दुर्गेश के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आई। वैन चालक लखन राजपूत (28) समेत एक छात्र हर्ष (7) भी घायल हो गया। हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। चिरगांव पुलिस भी आ गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर ही कमला एवं दुर्गेश की मौत हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। चिरगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमला के परिजनों की तहरीर पर चालक लखन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
इनसेट
पौत्री का जन्मदिन मनाने साथ लेकर आई थीं कमला
हादसे के कुछ ही देर में इसकी खबर चिरगांव स्थित कमला के मायके जा पहुंची। कमला के भाई रमेश, भतीजे समेत अन्य रोते-बिलखते पहुंच गए। उनको हादसे का यकीन ही नहीं हो पा रहा था। भाई का कहना था कि बमुश्किल बीस मिनट पहले ही वह घर से निकली थीं। चंद मिनट बाद ही उसे अपनी बहन के साथ दो शव उठाने पड़ रहे हैं। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। अपनी दादी के साथ जन्मदिन मनाने के लिए दुर्गेश यहां आई थी। परिवार के साथ उसने अपना जन्मदिन मनाया। हादसे की खबर मिलने पर दुर्गेश के माता-पिता भी रोते-बिलखते पहुंच गए।