फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gram Panchayat members to be elected unopposed in eight villages

Lalitpur News: आठ गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय

Sun, 26 Feb 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat members to be elected unopposed in eight villages
ललितपुर। आधा दर्जन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत नौ ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें एक ग्राम पंचायत में सदस्य पद के लिए एक भी आवेदन दाखिल नहीं किया गया। जबकि आठ ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि तक सिर्फ एक ही आवेदन आए, जिस कारण से उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सारसेड़ में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जिसके लिए दो मार्च को मतदान किया जाएगा। ब्लॉक बार के ग्राम उदयपुरा वार्ड छह में एक भी आवेदन नहीं आया। ग्राम बछरावनी के वार्ड नौ, ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम गौना वार्ड 14, टोरी के वार्ड छह, वनगुवां के वार्ड आठ, ब्लॉक बिरधा के ग्राम उमरिया डोंगरा के वार्ड आठ, जमुनिया के वार्ड दो, ब्लॉक महरौनी के ग्राम बम्हौरीघाट वार्ड सात, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम चुनगी वार्ड छह में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक आवेदन आया।
विज्ञापन

जिस कारण से इन ग्राम पंचायतों में इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं ब्लॉक तालबेहट की ग्राम पंचायत सारसेड़ में ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है और दो मार्च को यहां पर मतदान किया जाएगा। चार मार्च को मतगणना की जाएगी। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो इसके लिए आदेश निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed