{"_id":"62dee5ff36c3a803266f6d84","slug":"gram-panchayat-members-accuse-the-village-head-of-corruption-lalitpur-news-jhs225497398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
ललितपुर। मनरेगा व ग्राम पंचायत निधि में ग्राम प्रधान व अन्य कर्मचारियों पर मिली भगत कर भ्रष्टाचार करने का आरोप आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में लगाया है। पत्र में आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम देनपुुरा के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान अपनी मनमानी चला रहे हैं। ग्राम पंचायत की होने वाली किसी भी मीटिंग में उन्हें नहीं बुलाया जाता है। न ही कभी किसी प्रकार की मीटिंग आयोजित की गई है। प्रधान अपनी मनमानी कर रहा है। मनमाने ढंग से मनरेगा में भारी धांधली कर रहा और अपने परिवार व जो व्यक्ति काम पर नहीं जाते, उनके फर्जी मस्टरोल भरकर रुपया निकलवाए जा रहे हैं।
वर्तमान में गांव में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। वह मानक के अनुसार मटीरियल प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसके साथ मानक के अनुसार भी नहीं बनाया जा रहा है। पत्र में ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा जांच कराकर प्रधान व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। पत्र पर ग्राम पंचायत सदस्य बृजलाल, जगदीश, वकील, राजकुमार, धर्मदास, मानकुंवर, शीला, शोभारानी, लाडकुंवर के हस्ताक्षर बने हुए हैं।