फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram panchayat election no voter list

न आरक्षण तय और न तैयार मतदाता सूची, फिर भी दावेदार बिछा रहे गोटियां

Wed, 20 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat election no voter list
कस्बा पाली में चुनावी चर्चा करते लोग - फोटो : LALITPUR
पाली/ ललितपुर। 25 दिसंबर 2020 को ग्रामीण पंचायत के प्रधानों एवं सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही दावेदार आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि न तो ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ है और न ही सीट का आरक्षण तय हुआ है। इसके बाद भी दावेदारों ने लोगों को रिझाने के लिए तरह-तरह हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। गांव के नुक्कड़ और चौपालों में बैठकें सजने लगी हैं।
विज्ञापन

साल 2021 में होने वाले ग्राम पंचायत के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के दावेदारों ने अभी से ताकत लगाना आरंभ कर दिया है। आने वाले चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की चौपालों एवं गलियों में दिनोंदिन चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। गांव के नुक्कड़ और चौपालों में बैठकें सजने लगी हैं। दावेदार मतदाताओं के सुख दुख में भागीदार होकर उनकी सेवा में जुट गए हैं। जिसके घर में जितने वोट उसकी उतनी सेवा की जा रही है। प्रधानी पद के दावेदार अभी से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी को आवास तो किसी को पेंशन दिलाने का वादा किया जा रहा है। भले ही अभी सीट आरक्षण लागू नहीं हुआ लेकिन प्रधान पद के दावेदार एवं सदस्य पद के दावेदारों के अंदर चुनाव लड़ने की ललक पैदा हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। वहीं राम- राम एवं सलाम दुआ का सिलसिला बढ़ चुका है। यही नजारा मंगल दिवस के दिन तहसील पाली में देखने को मिला है। समाधान दिवस में भी फरियादियों में आवभगत करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed