Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The great festival of faith begins with 'Nahay-Khay'

Lalitpur News: नहाय-खाय के साथ आस्था के महापर्व की शुरुआत

Sat, 14 Nov 2026 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The great festival of faith begins with 'Nahay-Khay'
ललितपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। चार दिवसीय इस पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन व्रती महिलाओं ने स्नान कर घर और रसोईघर की साफ-सफाई की। इसके बाद सात्विक भोजन तैयार कर भगवान को भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

नहाय-खाय के दिन व्रती लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का भोजन बनाती हैं। इसमें सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग वर्जित रहता है। भगवान को भोग लगाने के बाद पहले व्रती और फिर परिवार के अन्य सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस दिन से ही व्रती संयम और शुद्धता का पालन करते हुए लोभ, मोह और क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों तक चलेगा छठ महापर्व
शुक्रवार : नहाय-खाय
स्नान और घर-रसोई की सफाई के बाद सात्विक भोजन तैयार कर भगवान को भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रती और परिवार के सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं।

शनिवार : खरना
व्रती दिनभर उपवास रखते हैं। शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है।

रविवार : संध्या अर्घ्य
व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशय में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सूप और दउरा में ठेकुआ, फल, ईख और अन्य पूजन सामग्री सजाकर अर्पित की जाती है।


सोमवार : उषा अर्घ्य और पारण
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करते हैं। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन होता है।
-----------------------------
महंगाई के बावजूद खरीदारी में उत्साह
छठ पूजा आस्था, परिवार, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर घरों से लेकर बाजारों तक उत्सव का माहौल है। पूजन सामग्री, फल, सूप, दउरा और नारियल की खरीदारी तेज हो गई है।
— गुंजा सिंह, व्रती
---------------------
महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं है। भारतीय मूल के लोग इस पर्व को पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। छठ की परंपरा शुद्धता, सादगी, प्रकृति और लोक संस्कृति को महत्व देती है।
— रीना सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed