फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram dhavari road will build in one month

एक माह में बनाई जाएगी धवारी से निवारी तक सड़क

Fri, 22 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
gram dhavari road will build in one month
महरौनी। बृहस्पतिवार को ब्लाक महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवारी में लगाई गई चौपाल में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली, सड़क, आवास, पानी एवं फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने की शिकायतें की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम धवारी से निवारी तक एक माह के अंदर सड़क बनाए जाने के लिए कहा। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, खाद्यान सुरक्षा योजना, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय, बीमा योजना, विद्युतीकरण, पेयजल, टीकाकरण, आदि की समीक्षा की। यहां पर ग्रामीणों ने विकास योजनाओं को लेकर शिकायतें की।
विज्ञापन

गांव निवासी भगोले ने कहा कि में अपनी जमीन को दो बार नाप करा चुका हूं, लेकिन मेरा भाई जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित कानूनगो को कब्जा दिलाए जाने के निर्देश दिए। गांव में किसानों बीमा क्लेम, दैवीय आपदा के बारे में बताया कि डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी मुआवजा व बीमा क्लेम नहीं दिया गया है। अधिकारी बीमा को लेकर चक्कर कटवा रहे हैं। ग्रामीणों ने बीमा क्लेम दिलाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना में बताया कि आमवारी पत्नी ग्यासी 62 वर्ष ने बताया कि हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, जहां पर गिरने से हाथ टूट गया न तो मेरे नाम से सहकारी आवास मिला और न ही मुझे शौचालय बनवाया गया। इसी तरह सुमन कुमारी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि कच्चे मकान में राह रही हूं इसी प्रकार सवीदी बाई, पनिया बाई, छबीली बाई, सुमित्रा, गोलू, चंद्रा,शशि आदि ने कहा कि न आवास का लाभ मिला और न ही शौचालय का निर्माण कराया गया है। शंकर सिंह ने बताया कि गांव में एक महिला के नाम फर्जी आवास बना है, जो महिला दस साल से गांव में नही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि 24 घंटे में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। वह भी रुक-रुक कर आती है। लाइनमैन कभी गांव में नही आता। पानी की समस्या में बताया कि गांव में जिन हैंडपंपों में पानी है, उनमें मोटर डाल दी है। इससे पानी को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी मुहम्मद कमर, विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed