{"_id":"6a94860225aeb9ce23014b3d","slug":"grain-weighing-at-the-new-warehouse-will-now-be-done-using-a-weighbridge-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162253-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नए मालगोदाम पर अब वे-ब्रिज से होगी अनाज की तोलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नए मालगोदाम पर अब वे-ब्रिज से होगी अनाज की तोलाई
Mon, 31 Aug 2026 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर अब अनाज की तोलाई के लिए रेलवे द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए वेब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, ताकि व्यापारियों को दूसरी जगहों पर तोलाई के लिए परेशान न होना पड़े।
जिले से हर वर्ष गेहूं की 60 से अधिक रैक अन्य राज्यों व जनपदों को भेजी जाती हैं। वहीं, चावल, सीमेंट और खाद की बड़ी संख्या में रैक मालगाड़ियों के माध्यम से जनपद पहुंचती हैं। पहले यह रैक पुराने मालगोदाम पर आती थीं, लेकिन वर्तमान में न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम पर रैक की लोडिंग और अनलोडिंग की जाती है।
वर्तमान व्यवस्था के तहत ट्रकों से मालगोदाम भेजे जाने वाले या रैक से आने वाले माल की तोलाई शहर में गल्ला मंडी से लेकर हाईवे तक स्थापित तीन धर्मकांटों पर कराई जाती है। तोलाई के बाद गेहूं को वापस मालगोदाम लाकर रैक में लोड किया जाता है, जिसमें व्यापारियों का काफी समय बर्बाद होता है। इसे देखते हुए रेलवे ने न्यू टाउन रेलवे स्टेशन स्थित नए मालगोदाम पर ही वे-ब्रिज लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मिलेगी पारदर्शिता और समय की बचत
मालगोदाम परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रिज लगने से अनाज से लदे ट्रकों का सटीक वजन हो सकेगा, जिससे तोलाई में गड़बड़ी या हेरफेर की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाएगी। परिसर में ही सुविधा मिलने से लंबी लाइनों और समय की बर्बादी से राहत मिलेगी। साथ ही, बार-बार वाहनों को दूर ले जाने और अलग से तोलाई शुल्क चुकाने के अतिरिक्त आर्थिक बोझ (ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट) से भी निजात मिलेगी। कंप्यूटर जनित रसीद मिलने से रेलवे और व्यापारियों के बीच वजन को लेकर होने वाले विवाद भी समाप्त हो जाएंगे। बाहरी व्यापारियों के एजेंटों को भी इससे काफी सहूलियत होगी।
न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रिज लगाया जाना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
— मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी