फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grabbed money and papers from retired worker in the name of getting loan

Lalitpur News: कर्ज दिलाने के नाम पर रिटायर्ड कर्मी से रुपये व कागजात हड़पे

Sat, 31 Dec 2022 10:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Grabbed money and papers from retired worker in the name of getting loan
ललितपुर। रिटायर्ड वृद्घ कर्मचारी को मकान के लिए लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व षड़यंत्र पूर्वक रुपया व कागजात हड़प कर जाने और वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी राशिद खां पुत्र नन्ने खां ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह राजस्व विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। कुछ माह पूर्व मकान बनाने के लिए ऋण की आवश्यकता थी। जनवरी 2022 में उसका पूर्व परचित शुभम श्रीवास्तव पुत्र रविशंकर श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला चौबयाना अपने एक साथी के साथ उसके पास आया और एक फाइनेंस कंपनी को एजेंट बताते हुए एक सप्ताह में लोन दिलाने का लालच दिया। जिस पर वह आरोपियों की बातों में आ गया और लोन दिलाने के एवज में आरोपियों ने उससे सात हजार रुपये और कागजात ले लिए थे। इसके साथ आरोपी शुभम व उसके साथी ब्रांच मैनेजर ने उसका सात लाख 27 हजार 663 हजार रुपये का लोन स्वीकृत होने का झांसा देते हुए धोखाधड़ी पूर्वक 22 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी जब उसे ऋण नहीं दिलाया गया तो उसने आरोपियों से अपने दिए गए रुपये व कागजात मांगे। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed