जाखलौन-ललितपुर। विश्वनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति में कस्बे के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में चल रहे, जाखलौन प्रीमियर लीग का फाइनल राजा राज्य देवरान और आरसीसी रामनगर के बीच हुआ। देवरान ने मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रामनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत से रामनगर के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। समीर को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन नहीं बना पाया। रामनगर की टीम 18 ओवरों में मात्र 113 रन पर ढेर हो गई। देवरान की तरफ से यशपाल ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरान की शुरुआत शानदार रही। जीतेन्द्र और सचिन ने 11 और 25 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़ दिए। हालांकि इसके बाद देवरान के लगातार विकेट गिरते गए। मैच अंतिम निर्णायक ओवर में पहुंच गया। आखिरी जोड़ी मैदान पर थी और 6 गेंदों पर जीत के लिए 5 रन बनाने थे जिसमें 2 गेंदे शेष रहते जीत का चौका लगाकर रोमांचक फ़ाइनल मैच देवरान की टीम ने अपने नाम कर लिया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने विजेता टीम देवरान को 51000 रुपये की नकद धनराशि व कप और उपविजेता टीम रामनगर को 25000 रुपये नकद व कप देकर इस टूर्नामेंट का समापन किया। इस अवसर पर संजय राणा, स्वरूप सिंह , नितिन जैन, राजेन्द्र तिवारी बरौदा, पप्पू राजा आलापुर, इकरार शाह, बल्लू शाह,जयहिंद राजपूत,सोनू चौबे,टीटू पटेरिया,अन्नू लिटोरिया,मनोज लिटोरिया आदि मौजूद रहे।