फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Govind nagar main road damage

गोविंद नगर के मुख्य मार्ग पर हो रहा कीचड़

Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Govind nagar main road damage
गोविंद नगर की सड़क पर हुआ कीचड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला गोविंद नगर के मुख्य मार्ग पर ही कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी वजह इस मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश का पानी निचले क्षेत्र में जमा हो जाता है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंद नगर में कई संकरी गलियों में सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। मुख्य मार्ग का निर्माण बीते वर्षो में डूडा के माध्यम से कराया गया था, लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया। जहां सीसी रोड बना हुआ है, वहां वाहन सरपट दौड़ रहे हैं, लेकिन खस्ताहाल मार्ग पर बरसात का पानी जमा हो रहा है। कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें भरा बारिश का पानी कीचड़ की समस्या पैदा कर रहा है। जब यहां से पैदल राहगीर निकलते हैं, तब वाहनों के आते-जाते समय भरा बारिश का पानी उछलकर राहगीरों पर गिर जाता है, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। अधूरा मार्ग बनाने से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

उस क्षेत्र में पक्की सड़क डाल दी है, जहां बस्ती न के बराबर ही है। वहीं, घनी बस्ती वाले एरिया में लोग खस्ताहाल सड़क से गुजर रहे हैं। इससे आने-जाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम नामदेव
मोहल्ला गोविंद नगर की लंबे से उपेक्षा की जा रही है। यहां की गलियों में लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। हल्की बारिश में नालियां उफना जाती हैं, जिसका पानी सड़क से होकर बह जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ भी हो जाता है।
- छोटे कुशवाहा
पूर्व में विधायक निधि से भी गोविंद नगर में सड़क डाली गई थी, जो ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी। यहां सड़कों को बनाते समय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस कारण कुछ ही महीनों में सड़कें खराब हो रही हैं।
- उवेश खान
बरसात के सीजन में खस्ताहाल सड़कें अखरती हैं। अन्य सीजन में उतनी परेशानी नहीं होती है, जितनी बारिश में। बरसात होते ही जगह-जगह सड़क पर बारिश का पानी जमा हो जाता है, जो कीचड़ की समस्या पैदा करता है। यहां के जनप्रतिनिधि उदासीन भी बने हुए हैं।
- अशफाक
मस्जिद जाते समय भी लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। बारिश में कीचड़ की समस्या ज्यादा बन रही है। महिलाएं कीचड़ भरे रास्ते से निकलना पसंद नहीं करती है। यहां की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं हैं।
- मो. राशिद
मोहल्ला गोविंद नगर की व्यवस्थाएं तब चौकस दिखाई देती हैं, जब यहां कोई आयोजन हो रहा हो। कोरोनाकाल में भी गोविंद नगर की सड़कें व नालियों का बुरा हाल बना हुआ है। इससे लोगों में नगर पालिका के प्रति असंतोष है।

- लईक खान
गोविंद नगर के अधूरे मुख्य मार्ग का कार्य धन की उपलब्धता पर कराया जाएगा। यदि कहीं कीचड़ व जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा।
- रजनी साहू अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed