फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government does not realize the suffering of farmers: SP

किसानों की पीड़ा का सरकार को एहसास नहीं : सपा

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government does not realize the suffering of farmers: SP
महरौनी(ललितपुर)। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की गलत नीतियों के कारण आज किसान परेशान है। तीन काले कानून वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली में 11 महीनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन किसानों की पीड़ा किसी को महसूस नहीं हो रही। किसानों की पीड़ा का सरकार को एहसास नहीं है। वह शनिवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा के साथ नाराहट रोड स्थित सीवी गुप्ता मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि जब किसान फसल बोता है तो दिन रात रखवाली करता है इसके बाद जो फसल बचती है उसका भी वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। कहा कि किसान नौजवान की बदहाली के चलते हम यह यात्रा कर रहे हैं। हम 40 साल प्रदेश से कांग्रेस को हटाने में लगे रहे। आज प्रदेश की आंखें सपा पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को उम्मीद है कि प्रदेश से भाजपा की सरकार को हटाने का कार्य समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने भी उसका साथ दिया। आगामी विधान सभा का चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के रेट प्रतिदिन बढ़ने से किसान और मजदूरों पर पड़ रही दोगुनी मार
विशिष्ट अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, कन्याओं को कन्या विद्या धन देने का कार्य किया था। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसे सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ाएंगे। जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि जिले में खरीफ की फसल अतिवृष्टि से खराब हो चुकी है। किसानों के पास खाद डीजल लेने के लिए पैसा भी नही बचा है। डीजल पेट्रोल के रेट प्रतिदिन बढ़ने से दोगुनी मार किसान मजदूरों पर पड़ रही है।
ये लोग रहे मौजूद
नीता सचान, अमर सिंह यादव, विधान सभा अध्यक्ष, वृषभान सिंह, कालका प्रसाद यादव, निशांत कुमार जैन, प्रदीप साहू, जगभान सिंह, धनंजय यादव, ज्योति सिंह लोधी, शिल्पी रजक, सुमन झा, किशनू सोनी, रामसेवक यादव, रानू तिवारी, यूनिस अली हाशमी, प्रसन्न यादव, वीर बहादुर, खुशाल चंद्र साहू, नीलेश झा, बब्लू राजा, राजा सिंह, चारु सतभैया, जितेंद्र सिंह सरदार, मनोज पडवां, कन्छेदी लाल अमान अहिरवार, सरफराज अली सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसंपर्क कार्यालय का किया शुभारंभ
ललितपुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, जिले की दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जिता कर भेजना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तिलक यादव, विजय सिंह यादव, कैलाश यादव, बालकृष्ण नायक सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed