फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government approves layout of Bulk Drug Pharma Park

Lalitpur News: बल्क ड्रग फार्मा पार्क के ले-आउट को शासन की मंजूरी

Sat, 10 Aug 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Government approves layout of Bulk Drug Pharma Park
ललितपुर। बल्क ड्रग फार्मा पार्क के ले-आउट को शासन की मंजूरी मिल गई है। प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर इसे विकास किया जाएगा। सबसे पहले यहां पर बिजलीघर का निर्माण होगा। इसके बाद सड़क आदि कार्य होंगे। प्रथम चरण में 29 औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए प्लाट काटे गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जनपद में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के विकास पर फोकस कर रही है। ललितपुर के पांच गांवों में 1472 एकड़ में फैले बल्क ड्रग फार्मा पार्क में दो फेज में विकास का खाका खींचा गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक परिवेश को बदलने, देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश की धाक जमाने के साथ ही जन औषधि दवाओं के उत्पादन हब के तौर पर ललितपुर के विकास का रास्ता साफ होगा। सीएम योगी की मंशा अनुसार परियोजना के अंतर्गत फेज-1 में 350 एकड़ भूमि का मास्टर प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराकर विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। सीएम योगी के दिशा-निर्देशन में बनी विस्तृत कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने मास्टर प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने जिम्मेदारी सौंपी थी। इसका ले-आउट तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन ने इसको मंजूरी दे दी है। ले-आउट में बिजली घर, सड़क और स्टीम प्लांट आदि निर्माण की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


12 करोड़ से होगा सड़क चौड़ीकरण
बल्क ड्रग पार्क के बीच से लोक निर्माण विभाग सड़क गुजरती है। करीब 800 मीटर की इस सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। शासन ने 12 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं। विभाग ने इस सड़क निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33/11 केवीए का बिजली घर बनेगा
बल्क ड्रग पार्क में 33/11 केवीए बिजली घर का निर्माण होना है। इसकी जिम्मेदारी दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड को सौंपी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। एस्टीमेट तैयार शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू होगा।


बल्क ड्रग पार्क में प्रथम चरण में होने वाले विकास कार्य के लिए तैयार ले-आउट को मंजूरी मिल गई है। सबसे पहले बिजली घर की स्थापना होगी। प्रथम चरण में 29 इकाइयों की स्थापना के लिए जगह आवंटित की गई है। - अरुण कुमार, प्रबंधक, यूपीसीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed