फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goswami tulsidass, hindi literature

गोस्वामी तुलसीदास का भारतीय हिंदी साहित्य में अभूतपूर्व योगदान

Tue, 17 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
goswami tulsidass, hindi literature
गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती ग्राम रजवारा के श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर में भव्यता के साथ मनाई गई। इसमें संघ के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी श्यामाकांत चौबे ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का भारतीय हिंदी साहित्य में अभूतपूर्व योगदान है, उन्होंने रामचरितमानस जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना करके पूरे विश्व में भारतीय हिंदी साहित्य का डंका बजाने का काम किया। मुगल शासन में भी उन्होंने हिंदू साहित्य की रचना करके हिंदू धर्म को संरक्षण एवं संवर्धन करने का काम किया। ऐसी महान विभूति को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया। श्री राम जय राम जय जय राम का ग्राम वासियों के साथ जाप करके विश्व शांति की कामना की। तत्पश्चात संगठन परिवार का सहभोज आयोजित किया गया, जिसमें सभी लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पंडित श्यामकांत चौबे बुंदेलखंड प्रभारी, विवेक तिवारी व्यास जिला अध्यक्ष, नीरज मालवीय बुंदेलखंड प्रभारी, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी, जीएस तिवारी संरक्षक, बाबूलाल, तिवारी, विशाल पटेरिया, विनोद मिश्र्रा, आयुष शर्मा, अंकित दुबे मनेषा, अमित मालवीय ,मयंक मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed