फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gold shines in off season, prices will increase further on festivals

Lalitpur News: ऑफ सीजन में दमका सोना, त्योहार पर और बढ़ेंगे दाम

Sun, 29 Sep 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold shines in off season, prices will increase further on festivals
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पितृपक्ष में खरीदारी कम होने के बाद भी सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। 12 दिनों में सोना करीब 3,300 रुपये प्रतिग्राम तो चांदी के भाव 2500 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए। कारोबारियों का कहना है कि यही हाल रहा तो त्योहार पर और दाम बढ़ेंगे। इसका असर बाजार पर पड़ रहा है, क्योंकि अब ग्राहक खरीदारी करने की स्थिति में नहीं हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल को देखकर खरीदारों के साथ सराफा कारोबारी भी हैरान हैं। कारोबारियों के अनुसार नवरात्र से बाजार शुरू हो जाता है, लेकिन जिस तरह से सोना-चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि यह नया रिकार्ड बनाएगा। इसका असर दिवाली के बाजार पर भी पड़ सकता है। 16 सितंबर को सोना 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, लेकिन शनिवार को 12वें दिन सोना 77,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

----------
सोने और चांदी के दामों पर एक नजर
-----
दिनांक सोना - चांदी
16 सितंबर 74200 - 89000
17 सितंबर 74250 - 89900
18 सितंबर 74350 - 90000
19 सितंबर 75100 - 89900
20 सितंबर 75150 - 89100
21 सितंबर 75950 - 90010
22-सितंबर 76100 - 90100
23 सितंबर 76500- 90300
24 सितंबर 76800 - 90600
25 सितंबर 76900- 90800
26 सितंबर 77000- 90900
27 सितंबर 77100- 91100
28 सितंबर 77500 - 91500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed