फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   God never forgets the one who remembers him with love: Katha Vyas

प्रेम से याद करने वाले को भगवान कभी भूलते नहीं : कथा व्यास

Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
God never forgets the one who remembers him with love: Katha Vyas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारीटोरन (ललितपुर)। कथा व्यास पं. बैजनाथ प्रसाद बबेले ने कहा कि भक्ति करते समय मन को एकाग्र चित रखना चाहिए, तभी कल्याण हो सकता है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव व बाललीला का वर्णन किया। वह नदनबारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण लीला की कथा का वर्णन कर रहे थे।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान को प्रेम से याद करने वाले को वह कभी भूलते नहीं, यही वजह रही कि भगवान राम शबरी और निषाद राज के घर गए, जहां प्रेम से शबरी के झूठे बेर खाए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यज्ञाचार्य सीताराम दास ने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कुछ समय निकाल कर हवन अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य यजमान रामकंकन यादव, विश्वनाथ पाठक, सुजीत पाठक, जितेंद्र चौबे, राजकुमार तिवारी, मनोज चौबे, रामसहाय कौशिक, उदय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed