- स्कूलों में भी प्रधानाचार्य पद का दिया गया प्रभार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिशन शक्ति के तहत जनपद की सभी तहसीलों व विकासखंड मुख्यालय पर मेधावी बच्चियों को एक दिन का एसडीएम, तहसील व खंडविकास अधिकारी बनाया गया। इन सभी छात्राओं ने लोगों की समस्याओं को सुना, साथ ही अपने विवेक से उनका निस्तारण किया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर तहसील में हाईस्कूल की टॉपर जीआईसी की छात्रा वंशिका तिवारी को एक दिन का एसडीएम सदर बनाया गया, उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उसके निस्तारण के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिए। सुबह उनके घर पर वाहन भेजकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ छात्राओं को कार्यालय लाया गया। जहां पर अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें अपनी सीट पर बैठाते हुए पहले तो उन्हें प्रशासनिक कार्य से रूबरू कराया, इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्या को सुना। इसके साथ ही पंक्षी राठौर को एक दिन का तहसीलदार सदर बनाया गया। तो वहीं, मड़ावरा तहसील में 12वीं छात्रा रोशनी कुशवाहा उपजिलाधिकारी को बनाया गया, साथ ही खंड विकास अधिकारी के पद पर छात्रा प्राक्षा को एक दिन का पदभार दिया गया। तो वहीं, बांसी में एसआरबी इंटर कॉलेज की छात्रा अर्चना यादव को एक दिन प्रधानाचार्य बनाया गया। तहसील पाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा छात्रा अंजली को एक दिन का एसडीएम व आकांक्षा को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। विकासखंड बार में एक दिन के खंड विकास अधिकारी छात्रा महिमा राजपूत को बनाया गया। विकासखंड बिरधा में 11वीं की छात्रा श्रृष्टि राजा को एक का खंड विकास अधिकारी बनाया गया। कस्बा महरौनी में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी माध्यम की प्रधानाचार्य छात्रा स्नेहा वर्मा व अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्य छात्रा रितिका भोंडेले को एक दिन का प्रभार दिया गया। एक दिन का खंड शिक्षा विकास अधिकारी सिद्धी को तथा एक दिन पंचायत सहायक विकास अधिकारी रश्मि यादव को बनाया गया। विकास खंड जखौरा में छात्रा कनिष्का साहू हो एक दिन खंड विकास अधिकारी बनाया गया।