{"_id":"65a033ba84f12c199c0254bd","slug":"girl-students-learned-about-helicopter-technology-and-crop-cultivation-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-8785-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छात्राओं ने हेलिकॉप्टर की तकनीक और फसल उगाने की जानकारी की \n \nछात्राओं ने किया ग्रासलैंड, विश्वविदयालय सहित कई जगह का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छात्राओं ने हेलिकॉप्टर की तकनीक और फसल उगाने की जानकारी की छात्राओं ने किया ग्रासलैंड, विश्वविदयालय सहित कई जगह का भ्रमण
विज्ञापन
तालबेहट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट और हाई स्कूल तेरई फाटक की छात्राओं ने अपने चार दिवसीय भ्रमण के दौरान झांसी स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वहां के कार्य और चयन आदि के संबंध में जानकारियां लीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर चार दिवसीय भ्रमण पर झांसी स्थित आर्मी एविएशन स्कॉर्डन बेस, ग्वालियर रोड में गई छात्राओं के दल को कमाण्ड अधिकारी, मेजर, सूबेदार मेजर ने हेलिकॉप्टर / लड़ाकू हेलिकॉप्टर की तकनीकी के बारे में विस्तार से समझाया।
इसके बाद छात्राओं ने भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झांसी में प्रबन्ध निदेशक डॉ० राजीव अग्रवाल वैज्ञानिक तथा सहायक मुख्य तकनीशियन अधिकारी नीरज कुमार दुबे से फसलों, खेती, पूरे वर्ष चारा हरा रखने, केंचुआ खाद व अन्य उपजाऊ खेती के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को उन्नत खेती से पैदा हो रही फसलों को भी दिखाया।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी झांसी में डॉ० रेनुका यादव व उच्च अधिकारी ने खेती करने के विभिन्न तरीकों एवं मिट़टी के पहचान करने के आदि के बारे में जानकारी दी।
दल में प्रधानाचार्या अंजना वर्मा, सहायक अध्यापिका ऊषा रानी वर्मा, शिप्रा तिवारी, आरती देवी वर्मा, अनुराधा सिंह, रीना गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा, प्रतिमा नारायण, स्पोटर्स कोच आरिफ खान, फरहा नाज़, रानू पाठक, नेहा झा, नीतू झा, कविता बिलगैया, चंद्रमणि समाधिया, मोनिका यादव, दीपा तिवारी, रेशमा बानो, रेशमा खातून, नम्रता सिंह, रूबी जैन, शिवानी माली, साइस्ता, किरन, प्रीति व्यास, प्रीति कोरी, आशा, पूनम सोनी, काजल सोनी आदि प्रमुख रहे।