{"_id":"64fcc2271b0db419a0029274","slug":"gift-of-rain-dams-started-filling-relief-from-drought-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3396-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश की सौगात... भरने लगे बांध, सूखे से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश की सौगात... भरने लगे बांध, सूखे से राहत
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध का जलस्तर दो फुट तक बढ, सूखे की आहट से चिंतित थे किसान व अफसर
जनपद में अबतक 660.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अभी तक कम बारिश होने से सूखे की आहट को लेकर परेशान किसान और अफसरों के लिए राहत भरी खबर है। असल में पिछले तीन दिनों से जनपद में हो रही बारिश से यहां के बांध भरने लगे हैं। इस बारिश को मिला दें तो पूरे मानसूनी सीजन में अब तक जनपद में कुल 660.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे गोविंद सागर बांध का जलस्तर भी दो फुट बढ़ गया है।
पिछले काफी दिनों के इंतजार के बाद जनपद में तीन दिन से अच्छी बारिश हो रही है। इसका फायदा जनपद के अधिकांश बांधों को हुआ है। इससे गोविंद सागर बांध का जलस्तर शनिवार को दो फुट बढ़ गया। यह जलस्तर पिछले चौबीस घंटे के दौरान बढ़ा। गोविंद सागर बांध का जलस्तर शनिवार तक 363.23 मीटर हो गया है। इस प्रकार से अब बांध सिर्फ 0.70 मीटर ही खाली बचा हुआ है।
इतना ही नहीं शहजाद, जामनी, सजनाम, रोहिणी, उटारी, माताटीला, कचनौंदा, लोअर रोहिणी और जमरार बांध के जलस्तर में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। बांधों का जलस्तर बढ़ जाने से जिला प्रशासन के अधिकारियोें सहित सिंचाई विभाग के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
असल में जून में मानसून आने के बाद अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इससे बांधों का जलस्तर कम हो रहा था। उधर, बारिश न होने से मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलें भी सू्ख रही थीं। हालात सूखे की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन, सितंबर में हुई इस बारिश से सभी राहत महसूस कर रहे हैं, उमस में भी काफी राहत है।
पिछले तीन-चार दिन से जनपद में अच्छी बारिश हुई है। इसका असर बांधों के जलस्तर पर पड़ा और बांध भरने लगे है। आने वाले दिनों में और भी बारिश होने की संभावना है। इससे बांधों के लबालब हो जाने की पूरी उम्मीद है।
-वीएन वर्मा, जल लेखा सहायक, खंड बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिचाई खंड