फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ghat worth 12 lakhs got damaged in the first rain

Lalitpur News: बारह लाख का घाट पहली ही बारिश में हुआ क्षतिग्रस्त

Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ghat worth 12 lakhs got damaged in the first rain
बार (ललितपुर)। ब्लॉक के ग्राम चंदावली के पास दुनातर धाम स्थित संगम नदी पर एक माह पहले 12 लाख रुपये की लागत से तैयार घाट पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया। नदी पार कर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बार क्षेत्र के ग्राम चंदावली के पास स्थित सजनाम और जामनी नदी के संगम स्थल पर प्रसिद्ध शिवमंदिर है। यहां मकर संक्रांति पर मेले में बार और तालबेहट ब्लॉक के पठा पचौड़ा, तुर्का, खैरा, कठवर, मावल, चुनगी, धनगौल, गैदोरा, सहित मध्य प्रदेश के ग्राम डारा, टपरियन, मस्तापुर, टौरिया, लखैपुर, मालपीथा आदि गांवों से तीन से चार हजार श्रद्धालु नदी पार कर घाट के रास्ते ललितपुर आते हैं। इसके चलते वर्षों से यहां घाट के निर्माण की मांग चल रही थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने सजनाम नदी पर घाट का निर्माण मई में कराया। घाट के लिए चौदह मीटर चौड़ी 14 सीढ़ियों का निर्माण किया था। इस घाट के निर्माण से लोगों को आने जाने में काफी आसानी हो गई थी, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते यह घाट एक माह भी नहीं टिक सका और पहली ही बारिश में टूट गया। अब स्थानीय लोगों में आक्रोश है और इसकी जांच की मांग की जा रही है। इसके साथ ही घाट के क्षतिग्रस्त होने पर इसके भ्रष्टाचार की कलई भी खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लाखों का बजट खर्च होने के बाद घाट टूटने का मुख्य कारण घटिया निर्माण है। घाट की सीढ़ियों के निर्माण के समय कार्यदायी संस्था से उसमें लगाए जा रही सामग्री के बारे में कई बार कहा गया, लेकिन गिट्टी, सीमेंट और बालू की जगह मिट्टी से घाट की सीढ़ियाें का भराव किया गया। इसी कारण यह घाट एक माह में ही टूट गया।
-नेकपाल सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान।
--------
मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग
ग्राम मर्रोली निवासी अधिवक्ता कमलेश लोधी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि सजनाम नदी पर दुनातर घाट के निर्माण में भारी अनियमितताएं की गईं। हाल में निर्मित यह घाट कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो गया। यह न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग है, बल्कि श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने जैसा है। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से घाट निर्माण में हुई अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

---------

घाट का निर्माण अभी पूर्ण नहीं हुआ है। उस पर रेलिंग सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। काम पूर्ण होने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाएगा।-कैलाश निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed