फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gausala ka udghatan

नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनशाला का हुआ लोकार्पण

Sat, 23 Apr 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
gausala ka udghatan
ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनशाला हाल का शनिवार को सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा संघ की ओर से संचालित अन्नपूर्णा भोजनशाला के छह वर्ष पूरे होने पर प्लाजमा डोनर, रक्त दाता, भोजनशाला को संचालन करने वाले दानदाता व कोरोना काल में विशेष सहयोग करने वाले 780 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद में यह एक ऐसा स्थान है जहां पर हर प्रकार से लोगों की मदद की जा रही है। प्रतिदिन सुबह शाम दोनों समय भोजन कराया जा रहा है। साथ में ऑक्सीजन बैंक और निशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है जो तारीफ ए काबिल है। प्रभारी सीएमओ डॉ मुकेश दुबे ने बताया की अन्नपूर्णा सेवा संघ की ओर से संचालित भोजनशाला हजारों लोगों को निशुल्क भोजन करा कर एक नेक कार्य कर रही है। यहां पर निश्चित रूप से कोई भूखा नहीं सो सकता। सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल प्रांगण में अन्नपूर्णा भोजनशाला में भोजन उच्च क्वालिटी का है। रोटी खिचड़ी और सब्जी मरीजों के अनुसार और लाभदायक है।
विज्ञापन

सुषमा साध ने कहा कि एक वर्ष पहले जब पति भगवानदास की मृत्यु कोरोना के चलते हुई थी तब उनको व्यवस्थित तरीके से ना ही ऑक्सीजन मिल पाई थी नहीं एंबुलेंस की व्यवस्था। तभी उन्होंने सोचा था कि वह कुछ ऐसा कार्य करेंगे कि वह भले ही अपने पति को नहीं बचा पाई लेकिन अन्य कोई इन कमियों के कारण अपनी जान न गवाए और उसी के चलते उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में पूरा हॉल के लिए 16 लाख रुपये की धनराशि जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रदान की है। अन्नपूर्णा भोजन शाला के संरक्षक अरविंद सराफ ने कहा की अन्नपूर्णा नि:संदेह जरूरतमंदों का पेट भर के एक पुण्य का कार्य कर रही है जो इलाज के लिए इधर उधर से आते हैं निश्चित रूप से वह पूरा इलाज करा कर ही अपने गांव जाते हैं भोजन की चिंता नहीं करनी पड़ती। भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा की जो व्यक्ति किसी दूसरे की मदद के लिए कार्य करता है। ईश्वर उसके साथ होता है इसलिए अन्नपूर्णा के साथ ईश्वर की कृपा लगातार बनी हुई है और उसकी क्षमता लोगों की मदद के लिए लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा ऑक्सीजन के प्रभारी विनय ताम्रकार ने किया। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह जाटव, अरविंद साध, प्रदीप साहू, जगजीत सिंह बॉबी, सरदार नरेश गुप्ता ,आदर्श रावत, अनुपम गुप्ता, हरिश्चंद्र नामदेव, स्वदेश अग्रवाल, सुशील भट्टाचार्य, स्वदेश गुप्ता, संतोष नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
डॉ आलोक जैन सिद्धी,डॉ. अक्षय टरैया, शमशाद दरोगा, धर्मेंद्र जैन, अलका जैन, विजय जैन, ज्योति कामरा, सुमित अग्रवाल, अमित स्वदेश, पंकज सोनी, अंबर बुखारिया, अनुपम अरोरा, हरीश कपूर टीटू, अनुपम जैन, अमित जैन अंकित जैन, संचित जैन, प्रखर जैन, वैभव जैन, प्रदीप खैरा, सक्षम खैरा, समक्ष खेरा, अभय जैन,दीपक जैन, मनोज जैन, अंकुर जैन, प्रशांत शुक्ला, महेंद्र बड़घरिया, हसमुख भाई पटेल, मिथलेश, नरेश मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, रामशरण अग्रवाल, स्वदेश अग्रवाल, ममता, राजेंद्र प्रसाद, जगजीत सिंह, बॉबी सरदार, नरेश गुप्ता आदर्श रावत, हरिश्चंद्र नामदेव, प्रमोद सक्सेना, आनंद कुशवाहा, संजय अवस्थी, रवि जैन, प्रखर जैन, आईएएस कंचन सिंह, अभिषेक सराफ, बीके अग्रवाल, दीपक बुखरिया, संजय कुमार जैन, आनंद जैन, अशोक जैन, डॉ जयश्री राज, प्रदीप चौबे, अंकुर जैन, नवीन पटेल, प्रीति परोंचे, सोनिका अरोरा, तेजिंदर सिंह, साकेत बडेरा, शैलेश जैन, अमृता , भागवत दयाल अहिरवार, नवनीत प्रकाश, आदर्श साध , साक्षी साध, राजीव बजाज, हरचरण बाबा, लकी चौधरी अर्चना रावत, अंजना नामदेव, सुमन जैन किरण सतभैया, सतीश बंटी, मुच्छड़, आनंद जैन देलवाड़ा, डॉ. राजकुमार जैन, डॉ. अनिल जैन, डॉ. विकास जैन, डॉ. विजय द्विवेदी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed