{"_id":"686831634176e42d44056819","slug":"gates-of-uttari-bhavani-and-jamdar-dams-were-opened-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138454-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उटारी, भावनी और जमड़ार बांध के खोले गए गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उटारी, भावनी और जमड़ार बांध के खोले गए गेट
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील महरौनी और मड़ावरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान मारकर बहने लगे। उटारी, भावनी और जमड़ार बांध में पानी की आवक बढ़ गई। तीनों बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।
बृहस्पतिवार की देर रात से शुरू बारिश शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। नदियों और नालों का पानी बहकर बांधों में पहुंचने लगा। उटारी, जमड़ार और भावनी बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इन तीनों बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी के निर्देश दिए।
गेट खोले जाने से पूर्व इन बांधों के निचले इलाकों के लोगों को अलर्ट किया गया। उनसे नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई। सुबह करीब 9:30 बजे उटारी बांध के पांच गेट एक-एक फीट खोलकर 1200 क्यूसेक की निकासी शुरू की गई।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे उटारी बांध के भराव क्षेत्र से पानी की आवक कम होने और जलस्तर निर्धारित होने पर गेटों को बंद कर दिया गया। इसी प्रकार भावनी बांध में पानी की आवक बढ़ने पर शाम चार बजे पांच गेट एक-एक फीट खोलकर 4803 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम को जलस्तर निर्धारित होने और भराव क्षेत्र से पानी की आवक कम होने पर गेटों को बंद कर दिया गया। शाम करीब 6:30 बजे जमडार बांध के तीन गेट एक-एक फीट खोलकर 1839 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों में पानी की आवक और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। जूनियर इंजीनियर सुमित अग्रवाल ने बताया कि भावनी बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी डिस्चार्ज किया गया। बांध में भराव क्षेत्र से आने वाले पानी और जलस्तर की निगरानी की जा रही है।