{"_id":"60affa7a8ebc3e7fcb672bb9","slug":"gaon-ki-sarkar-ka-kamkaaj-shuru-lalitpur-news-jhs195792391","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार का कामकाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार का कामकाज शुरू
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में गठित 291 गांवों की सरकार ने बृहस्पतिवार को पहली बैठक कर अपना कार्यकाल शुरू कर दिया। सदस्यों के साथ बैठक में उन्होंने गांव में स्वच्छता, कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने, बेरोजगारों के पलायन को रोकने, गांव में ही उन्हें काम देने तथा गांव के विकास की योजनाओं पर चर्चा की। ग्रामवासियों ने बैठक में उपस्थित होकर विकास के नाम पर प्रधान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत समितियों का गठन कर सदस्यों से सुझाव मांगे।
जिले में गांव की सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को सभी पूर्ण गठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने गांव के विकास की रूपरेखा तैयार कर सदस्यों और ग्रामवासियों के साथ पहली खुली बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों से वायदा किया कि गांव में सबसे पहले रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि गांव से बेरोजगारों का पलायन रुक सके। श्रमिकों के लिए मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक काम दिलाए जाएंगे, ताकि मजदूर महानगरों की ओर रुख न करें। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की है कि गांवों में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर कोई भ्रम न पालें। टीकाकरण ही जीवन को सुरक्षित करने का माध्यम है। इसे लगाने से जहां संक्रमण की कड़ी कमजोर होगी, वहीं एंटीबाडी बनने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी जिससे मृत्यु दर में कमी आएगी। गांव को स्वच्छ रखने, आदर्श बनाने और स्वच्छता के मामले में प्रदेश में गांव का स्थान नंबर एक पर रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।
26 मई तक सभी पूर्ण गठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ उनके ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों ने दिलाई। बृहस्पतिवार को पहली बैठक की और समितियों का गठन कर कार्यकाल की शुरूआत कर दी।
विज्ञापन
- डा. अवधेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
पहली बैठक कर प्रस्ताव मांगे
बानपुर। ग्राम पंचायत सचिवालय में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की बैठक हुई। । प्रधान कांशीराम रजक ने सर्वप्रथम बैठक में ग्राम पंचायत समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया। गांव के विकास के लिए रचनात्मक सुझाव मांगे। ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने- अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था, आवास निर्माण, सीसी निर्माण, दिव्यांग, वृद्ध, विधवा पेंशन, नाली व पेयजल से संबंधित प्रस्ताव रखे। ग्राम विकास अधिकारी शरद यादव ने कहा कि समस्त निर्वाचित सदस्य गांव के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को ही दिया जाएगा। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर रोजगार सेवक नृपेंद्र सिंह, समस्त ग्राम पंचायत सदस्य, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी, कोटेदार आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम डोंगराखुर्द गांव में भी ग्राम सभा की पहली बैठक हुई और ग्राम पंचायत समितियों का गठन कर प्रधान ने सभी से गांव के विकास संबंधी सुझाव मांगे। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के अपने संकल्प को दोहराया।