{"_id":"6ac3f877182429d8970e0118","slug":"gangster-act-proceedings-should-be-initiated-against-the-spurious-fertilizer-mafia-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-164538-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नकली खाद माफिया पर हो गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नकली खाद माफिया पर हो गैंगस्टर की कार्रवाई
Tue, 06 Oct 2026 12:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में नकली खाद के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने नकली खाद के कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव ने बताया कि नकली खाद के मामले में महरौनी, जखौरा और ललितपुर थानों में कई बार मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं में मुकदमे होने के कारण उन्हें आसानी से जमानत मिल जाती है। इसके बाद कथित तौर पर आरोपी दोबारा अवैध कारोबार शुरू कर देते हैं। हाल में एसडीएम सदर की कार्रवाई के दौरान भी 217 बोरी कथित नकली खाद पकड़े जाने का उल्लेख शिकायती पत्र में किया गया है। उन्होंने गिरोह से जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच कराने, अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिह्नित करने तथा पनारी स्थित नकली खाद फैक्टरी सीज की कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान चारू सतभैया, रानू मंसूरी, चंद्रपाल यादव, अजवेन्द्र राजपूत, विशाल आदि मौजूद रहे।