फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ganga jhirira winners

गंगा झिरिया ने 40 रनो से मारी बाजी

Thu, 21 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
ganga jhirira winners
बार में क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि - फोटो : LALITPUR
बार/पुलवारा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित बार प्रीमियर लीग के तीसरे दिन गंगा झिरिया और खाटूश्याम माही होंडा क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें गंगा झिरिया ने 40 रन से बाजी मारी। वहीं, दूसरे मैच में सेमरा रिर्टंस की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा प्रताप ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। माही होंडा क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गंगा झिरिया ने 205 रनों का लक्ष्य रखा। नन्नी ने 17 छक्के व छह चौके लगाकर 133 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी खाटू श्याम माही होंडा ने 165 रन ही बना सकी और हार का सामना करना पड़ा। इसमें शीलू गोस्वामी ने 24 रन व सलमान बट्ट 13 रन, सौरभ दीक्षित ने 59 रन व अभिराज बुंदेला ने 40 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ दि मैच व टूर्नामेंट की ऑरेंज कैप नन्नी को दी गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मैच सेमरा रिर्टंस व बछरावनी वॉरियर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर बछरावनी वॉरियर्स ने 75 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सेमरा रिर्टंस ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। इसमें भूपेंद्र यादव ने 29 रन व अरुण बदरैला ने 45 रन का योगदान दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, गुड्डे राजा, रणवीर राजा, हन्नू कुशवाहा, केपी राजा, वीर सिंह राजपूत, अनिल लोधी, हेमेंद्र राजा, सत्येंद्र राजा, झुन्नू सेठ, राहुल जैन, शेवेंद्र राजा, पुष्पेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह चौहान, गौरव दुबे, बृजनंदन प्रजापति, राहुल यदुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed