फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Galla Mandi disclosed robberies , eight arrested

गल्ला मंडी में चोरियों का खुलासा, आठ गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Galla Mandi disclosed robberies , eight arrested
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में दो महीने में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने नौ लोगों के गिरोह का खुलासा किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। आठ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन


 गल्ला मंडी में हो रही चोरियों को लेकर व्यापारियों ने गल्ला मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रखी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर ओमकार सिंह व कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इस पर पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने पत्रकार वार्ता में गल्ला मंडी में हुई चोरियों का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को हवाई पट्टी पर कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। इस पर एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर दबिश दी। हवाई पट्टी पर मौजूद आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों की तलाशी में लोहे का सब्बल, पाना, पेंचकस, हथौड़ा आदि बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गल्ला मंडी में चोरी की योजना बना रहे थे। वह पहले भी गल्ला मंडी में कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम संजय उर्फ बोरा सहरिया निवासी मुहल्ला विवेक नगर, राकेश कुशवाहा, जीतू सहरिया निवासी आरटीओ आफिस के पास, संतोष लोधी निवासी गंगा सागर, सुरेंद्र कुशवाहा निवासी सदनशाह, हनुमत कुशवाहा निवासी खिरकापुर, सनी कुशवाहा निवासी खिरकापुरा और अजय कुशवाहा निवासी गल्ला मंडी के पीछे है।
 
वहीं, मुहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रदुम्न चौबे फरार है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज राजाबाबू यादव, संत कुमार यादव, रामशरण, सुमित यादव, विशाल, थान सिंह, विनोद कुमार, लक्ष्मण सिंह, राजकुमार, संतोष आदि शामिल हैं।

जल्द हो सकता है दूसरा खुलासा
ललितपुर। गल्ला मंडी की चोरियों के अलावा नगर क्षेत्र में भी चोरों का आतंक मचा हुआ है। पिछले डेढ़ महीने में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं मुहल्ला सिविल लाइन और नईबस्ती इलाके में अंजाम दिया गया। इन चोरियों के पीछे शामिल गिरोह की पहचान कोतवाली पुलिस ने कर ली है। जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर चोरियों का खुलासा किया जाएगा।



एक- दूसरे के कंधों के सहारे करते थे चोरी
ललितपुर। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह गल्ला मंडी में चोरी करने के लिए एक- दूसरे के कंधों का इस्तेमाल करते थे। बदमाश कंधों पर चढ़कर ऊपर पहुंचते थे और नट बोल्ट खोलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं वह बारदाना साथ में लेकर जाते थे, ताकि भरा बोरा नहीं उठने की स्थिति में वह उस बोरे को अपने साथ लिए बारदानें में खाली कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed