{"_id":"68e182f7c754dd19e70cebba","slug":"galla-mandi-auction-platforms-again-occupied-by-traders-lalitpur-news-c-131-ltp1020-143807-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला मंडी नीलामी चबूतरों पर फिर हुआ व्यापारियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला मंडी नीलामी चबूतरों पर फिर हुआ व्यापारियों का कब्जा
विज्ञापन
किसान खुले आसमान के नीचे अपना अनाज बेचने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंडी में नीलामी चबूतरों पर फिर व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है, कुछ माह पूर्व जिला प्रशासन ने इन चबूतरों से व्यापारियों का माल हटवाया था। मंडी पर व्यापारियों का माल होने से किसानों को खुले आसमान के नीचे सड़क पर माल रखकर बेचना पड़ता है, अचानक बरसात होने से खराब हो जाता है।
गल्ला मंडी में किसानों को अनाज रखने के लिए आठ नीलामी चबूतरे बने हैं। इन पर किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में लाया गया अनाज रख सकते हैं, लेकिन इन चबूतरों का उपयोग व्यापारी अपना स्टॉक का माल रखने के लिए कर रहे हैं। इस अवैध कब्जे के कारण किसानों को मजबूरी में सड़क पर माल रखकर बेचना पड़ता है, ऐसे में बारिश के समय में उनका माल खराब हो जाता है। वर्तमान में खरीफ फसल बाजार में आने को तैयार हैं, ऐसे में नीलामी चबूतरों पर एक बार फिर व्यापारियों का कब्जा हो गया है। पूर्व में जिला प्रशासन ने नीलामी चबूतरों से कब्जा हटवाया था, साथ ही व्यापारियों को चेतावनी दी थी, अगर वह अपना माल रखते हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। लेकिन इसके बाद मंडी में फिर कब्जा हो गया है, मंडी प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
फोटो- 16
मंडी में नीलामी चबूतरों पर अवैध कब्जा बना हुआ है, ऐसे में हम लोगों को खुले में अनाज बेचना पड़ता है। अचानक बारिश होने से अनाज भीग जाता है, जिससे दाम सही नहीं मिल पाते हैं।
निरन सिंह किसान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 17
मंडी में नीलामी चबूतरे किसानों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन उनका उपयोग व्यापारी अपना माल रखने के लिए करते हैं। हमें सड़क अपना माल रखना होता है।
इंद्रपाल सिंह किसान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नीलामी चबूतरों से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा, साथ ही जिन व्यापारियों का माल रखा हुआ है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी